Redmi Note 8 Pro में है हीलियो जी90टी प्रोसेसर

Redmi Note 8 Pro से बेहतर गेमिंग अनुभव की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि इसे खास गेमिंग के लिए बने मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है।

Redmi Note 8 Pro में है हीलियो जी90टी प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 प्रो की वास्तविक तस्वीरें आईं सामने
  • तीन रियर कैमरे से लैस होगा Redmi Note 8 Pro
  • Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro होंगे 29 अगस्त को लॉन्च
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro में 12 एनएम प्रोसेस पर बना हीलियो जी90टी प्रोसेसर होगा। यह जानकारी मीडियाटेक ने दी है। शाओमी ने हाल ही में ऐलान किया था कि रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो को चीनी मार्केट में 29 अगस्त को उतारा जाएगा। फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होंगे। हीलियो जी90 प्रोसेसर रेंज को हाल ही में पेश किया गया था। शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने पहले ही पुष्टि की थी कि कंपनी हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस नया फोन लाने की तैयारी कर रही है। इसके अतिरिक्त रेडमी नोट 8 प्रो की वास्तविक तस्वीर सामने आई है।

चीनी कंपनी मीडियाटेक ने वीबो पर पुष्टि की है कि हीलियो जी90टी प्रोसेसर रेडमी नोट 8 प्रो हैंडसेट का हिस्सा होगा। हीलियो के इस प्रोससर को बीते महीने ही लॉन्च किया गया था। इस दौरान ही मनु कुमार जैन ने बताया था कि कंपनी हीलियो जी90टी चिपसेट वाला फोन जल्द ही लॉन्च करेगी। 12 एनएम प्रोसेस पर बना यह चिपसेट मीडियाटेक की हाइपरइंजन गेम टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके बारे में स्मार्टफोन पर बेहतर गेमिंग अनुभव देने का दावा है।

हीलियो जी90टी प्रोसेसर 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 10 जीबी रैम और क्वाड कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे को सपोर्ट करता है। संभव है कि रेडमी नोट 8 में कंपनी हीलियो जी90 चिपसेट का इस्तेमाल करे। हालांकि, यह कयास मात्र है।

गिज़्मोचाइना ने एक बार फिर रेडमी नोट 8 प्रो की वास्तविक तस्वीरें साझा की हैं। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे। यह रेडमी नोट 7 प्रो के डुअल कैमरा सेटअप से बड़ा अपग्रेड है। तीनों कैमरे टॉप में सेंटर पर हैं। जबकि रेडमी नोट 7 प्रो में यह बायीं तरफ था। फिंगरप्रिंट सेंसर अभी भी मध्य में ही है। तीन कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर की पोज़ीशन ऐसी है कि यह किसी कैपसूल जैसा लगता है। रेडमी ब्रांड का लोगो भी वर्टिकल स्टाइल में फोन के पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। लीक हुई लेटेस्ट तस्वीर हाल ही में इंटरनेट पर सामने आईं तस्वीरों से पूरी तरह से मेल खाती हैं।
 
redminote8pro

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन 29 अगस्त को चीन में लॉन्च होंगे। रेडमी नोट 8 प्रो कंपनी का पहला रेडमी फोन होगा जिसे 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ उतारा जाएगा।  फिलहाल यह साफ नहीं है कि 64 मेगापिक्सल सेंसर रेडमी नोट 8 का हिस्सा होगा या नही।

इसके अतिरिक्त रेडमी के जनरल मैनेजर ने बताया था कि रेडमी नोट 8 को बेहतर बैटरी लाइफ के लिए जाना जाएगा। रेडमी नोट 8 हाथों में बेहतरीन एहसास देगा। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो रेडमी नोट 7 से ज़्यादा होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »