भारत में बढ़ेगी iPhone की मैन्युफैक्चरिंग, फॉक्सकॉन को 6,970 करोड़ रुपये का इंसेंटिव

ताइवान की यह कंपनी जल्द ही कर्नाटक में आईफोन का असेंबलिंग प्लांट शुरू करेगी। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगभग दो करोड़ स्मार्टफोन्स की वार्षिक असेंबलिंग की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 19:11 IST
ख़ास बातें
  • एपल के आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में फॉक्सकॉन की बड़ी हिस्सेदारी है
  • इसके पास भारत के साथ ही चीन में भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं
  • देश में एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की असेंबलिंग शुरू हो गई है

कर्नाटक सरकार ने ESDM सेक्टर के लिए स्पेशल स्कीम के तहत फॉक्सकॉन को यह इंसेटिव दिया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn को कर्नाटक सरकार ने लगभग 6,970 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है। एपल के आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में फॉक्सकॉन की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके पास भारत के साथ ही चीन में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं। कर्नाटक सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) सेक्टर के लिए स्पेशल स्कीम के तहत फॉक्सकॉन को यह इंसेटिव दिया है। 

ताइवान की यह कंपनी जल्द ही कर्नाटक में आईफोन का असेंबलिंग प्लांट शुरू करेगी। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगभग दो करोड़ स्मार्टफोन्स की वार्षिक असेंबलिंग की जाएगी। कर्नाटक की योजना एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की है। फॉक्सकॉन इतनी बड़ी रकम का इंसेंटिव हासिल करने वाली पहली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर है। ESDM पॉलिसी के तहत, कर्नाटक सरकार विभिन्न इंसेंटिव्स देती है। इनमें लैंड के लिए कैपिटल इनवेस्टमेंट पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और मशीनरी पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी के साथ ही स्टैम्प ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन चार्जेज और लैंड कन्वर्जन फीस का पूरा रिम्बर्समेंट शामिल हैं। 
Advertisement

फॉक्सकॉन ने तेलंगाना के हैदराबाद और तमिलनाडु में चेन्नई के निकट भी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने की तैयारी की है। पिछले वर्ष फॉक्सकॉन ने भारत में अपनी सब्सिडियरी में लगभग 1,200 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया था। हाल ही में लॉन्च किए गए एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में असेंबलिंग शुरू हो गई है। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। देश में पिछले कुछ वर्षों ने एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। 

देश में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। इससे पहले कंपनी की iPhone 16 सीरीज की भी देश में असेंबलिंग की जा रही है। एपल ने आईफोन 16 सीरीज के साथ देश में पहली बार आईफोन के Pro मॉडल्स को बनाना शुरू किया था। इससे पहले कंपनी के Pro मॉडल्स की असेंबलिंग चीन में होती थी। कंपनी के Foxconn सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। कुछ अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भी आईफोन और कंपनी के अन्य डिवाइसेज की असेंबलिंग करती हैं। भारत की Tata Electronics भी इनमें शामिल है। एपल की योजना चीन में आईफोन की अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  3. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  4. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  5. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  6. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  7. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.