Flipkart से मंगाया था आईफोन 8, डिब्बे में निकला साबुन

मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाले तबरेज़ ने 64 जीबी वेरिएंट वाला आईफोन 8 ऑर्डर किया था, जिसके लिए उन्होंने 55,000 रुपये की कीमत अदा की थी। शहर के बाईकुला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अविनाश शिंगटे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''गुरुवार को तबरेज़ यह शिकायत लेकर आए और फ्लिपकार्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज़ करवाया।''

Flipkart से मंगाया था आईफोन 8, डिब्बे में निकला साबुन
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया था आईफोन, बदले में मिला साबुन
  • पीड़ित ने ई-कॉमर्स वेबसाइट के खिलाफ दर्ज करवाई धोखाधड़ी की शिकायत
  • कंपनी ने दिया जांच का आश्वासन, कहा मामले की पड़ताल की जा रही है
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से आईफोन खरीदना एक यूज़र के लिए 'घाटे का सौदा' साबित हुआ। मुंबई के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से आईफोन खरीदा लेकिन इस ऑर्डर के बदले में उन्हें डिटर्जेंट साबुन हाथ लगा। खबर है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर तबरेज़ महबूब नगराली ने वेबसाइट से आईफोन 8 ऑर्डर किया था, जिसके डिब्बे में कपड़े धुलने वाले साबुन की टिकिया निकली। तबरेज़ ने वेबसाइट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाले तबरेज़ ने 64 जीबी वेरिएंट वाला आईफोन 8 ऑर्डर किया था, जिसके लिए उन्होंने 55,000 रुपये की कीमत अदा की थी।

शहर के बाईकुला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अविनाश शिंगटे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''गुरुवार को तबरेज़ यह शिकायत लेकर आए और फ्लिपकार्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज़ करवाया।'' वहीं एक वेबसाइट को दिए बयान में फ्लिपकार्ट ने कहा, ''कंपनी ग्राहकों के भरोसे के साथ खिलवाड़ करने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर सख्त रवैया अपनाती रही है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसका समाधान निकालेंगे।''

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी ग्राहक को असल उत्पाद के बदले कुछ और हाथ लगा हो। पिछले साल मई महीने में मुंबई के ही एक ग्राहक को फ्लिपकार्ट से दो सैमसंग स्मार्टफोन के बजाय वॉशिंग पाउडर और साबुन मिले थे। मामले का समय पर समाधान न होता देख ग्राहक ने ई-कॉमर्स वेबसाइट और डिलीवरी एजेंसी ई-कार्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया था।

इसी तरह के एक अन्य मामले में साल 201 में ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील के ग्राहक को भी ऐसे ही अनुभव से गुज़रना पड़ा था, जब उसे सैमसंग डुओस फोन की जगह डिब्बे में साबुन और ईंट रखी मिली थी। साल 2016 में भी फ्लिपकार्ट के गैलेक्सी नोट 4 के ऑर्डर में एक ग्राहक को साबुन की टिकियां भेज दी गई थीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: flipkart, flipkart website, cheating, flipkart order, iphone8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »