विदेश में बढ़ रही मेड इन इंडिया iPhone की चमक, दिसंबर में हुआ 1 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट

एपल ने iPhone के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का टारगेट बनाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 14:57 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर के लिए एक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है
  • एपल ने कुछ वर्ष पहले देश में आईफोन की असेंबलिंग शुरू की थी
  • कंपनी के लिए चीन मैन्युफैक्चरिंग का हब है

एपल ने iPhone के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत करने का टारगेट बनाया है

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है। कंपनी ने दिसंबर में देश से एक अरब डॉलर के हैंडसेट्स का एक्सपोर्ट किया है। एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Wistron भारत में आईफोन की असेंबलिंग करते हैं। 

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT सेक्रेटरी,  Alkesh Kumar Sharma ने ग्लोबल बिजनेस कम्युनिटी को G20 के एक फोरम में दिसंबर में एक अरब डॉलर के आईफोन के एक्सपोर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताा कि भारत को सर्विसेज से प्रोडक्ट में बड़ी हिस्सेदारी वाले देश के तौर पर बदलने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ स्कीम्स लॉन्च की हैं। उनका कहना था, "प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम से वास्तव में फायदा हुआ है। देश में मोबाइल की मैन्युफैक्चरिंग अगले लेवल पर पहुंच गई है। एपल ने भारत के लिए मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है। दिसंबर में कंपनी ने एक अरब डॉलर के स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट किया है।" उन्होंने बताया कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर, सेमीकंडक्टर्स के लिए एक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। सरकार का जोर उभरती हुई टेक्नोलॉजीज पर है। 
Advertisement

एपल ने iPhone के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का टारगेट बनाया है। कंपनी के लिए यह आंकड़ा अभी लगभग सात प्रतिशत का है। एपल ने कुछ वर्ष पहले अपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron के जरिए देश में आईफोन की असेंबलिंग शुरू की थी। 

कंपनी की योजना के बारे में कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर Piyush Goyal ने सोमवार को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, "एपल सफलता की एक अन्य कहानी है। इससे भारत एक कॉम्पिटिटिव मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा है। कंपनी पहले ही देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का 5-7 प्रतिशत रखती है। अगर मैं गलत नहीं हूं तो कंपनी का टारगेट इसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत करना है। इसने भारत में बने नए मॉडल्स को लॉन्च किया है।" हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि एपल कब तक इस टारगेट को पूरा कर सकती है। फॉक्सकॉन की योजना अगले दो वर्षों में देश में अपनी फैक्टरी में वर्कफोर्स को बढ़ाकर चौगुना करने की है। एपल के लिए चीन मैन्युफैक्चरिंग का हब है। हालांकि, पिछले वर्ष कोरोना के कारण लगी पाबंदियों और अन्य मुश्किलों के कारण एपल की मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा असर पड़ा था। इसके बाद कंपनी ने चीन से अपने प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा शिफ्ट करने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.