फोन चोरी का अजब ट्रेंड - iPhone है पहली पसंद, Samsung देखकर लौटा दिया मोबाइल!

लंदन में फोन चोर अब ब्रांड के आधार पर चोरी कर रहे हैं। कई Android यूजर्स ने बताया कि चोर उनका Samsung देखकर ही लौटा देते हैं, जबकि iPhone को ही टारगेट किया जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 20:17 IST
ख़ास बातें
  • लंदन में चोर सिर्फ iPhone को कर रहे टारगेट
  • Samsung जैसे Android फोन कई बार वापस लौटा दिए
  • iPhone की ज्यादा रीसेल वैल्यू बनी मुख्य वजह

लंदन में फोन चोरी नया मुद्दा नहीं है, लेकिन हाल ही में चोरों के व्यवहार में जो ट्रेंड दिख रहा है, वह थोड़ा हैरान करने वाला है। कई Android यूजर्स ने बताया है कि उनसे फोन छीनने वाले चोर उनके Samsung या दूसरे Android फोन को देखकर ही वापस कर देते हैं। यानी चोरी की दुनिया में भी “ब्रांड प्रेफरेंस” साफ नजर आने लगी है और यह प्रेफरेंस पूरी तरह iPhone के पक्ष में झुकी हुई दिखती है।

South London के Sam के साथ जो हुआ, वह इसका बड़ा उदाहरण है। London Centric की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी की एक शाम, Royal Mail डिपो के पास से गुजरते वक्त आठ लोगों के ग्रुप ने सैम को रोक लिया। सैम ने पब्लिकेशन को बताया, "उन्होंने मुझे धक्का देना शुरू कर दिया और बोले 'जो भी है, दे दे'।" चोरों ने सैम का फोन, कैमरा और टोपी तक छीन ली। लेकिन जैसे ही गैंग भागने लगा, उनमें से एक पीछे लौटा और उसका Android फोन वापस दे गया। वजह भी साफ-साफ बता गया कि "हमें Samsung नहीं चाहिए।" 

Advertisement

सैम का कहना था, "सच कहूं तो थोड़ी बेइज्जती सी लगी।” ऐसे कई और मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट आगे बताती है कि Hackney में Mark नाम का व्यक्ति अपने ऑफिस के बाहर बैठा था, तभी एक ई-बाइक राइडर उसका Samsung Galaxy झपटकर ले गया। मार्क भागा, लेकिन बाइक सवार दूर निकल चुका था। तभी उसने देखा कि चोर रुकता है, फोन एक नजर देखता है और हल्के से जमीन पर रखकर चलता बनता है। Mark के फोन को खरोंच तक नहीं आई। उन्होंने मजाक में कहा, "अगर कुछ हुआ है तो मेरे ईगो को हुआ। लगता है मेरा फोन 'चोरी के काबिल' ही नहीं।"

रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में यह पैटर्न तेजी से चर्चा में है, Android वाले कई लोग रिपोर्ट कर चुके हैं कि चोर उनका फोन देखने के बाद छोड़ देते हैं। साइबरसिक्योरिटी एक्सपर्ट Jake Moore के मुताबिक, "चोरों के लिए सबसे अहम चीज फोन की रीसेल वैल्यू होती है। iPhones की कीमत ज्यादा मिलती है, इसलिए वही टारगेट होते हैं।" यानी चोरी का खेल पूरी तरह आर्थिक गणित पर टिका है, न कि किस सिस्टम को अनलॉक करना कितना आसान है।

कुछ पुलिस अधिकारियों ने भी माना है कि चोर पुराने या कम कीमत वाले फोन को अक्सर फेंक देते हैं, क्योंकि पकड़े जाने पर 'कम कीमत' की चीज रखना उनके लिए जोखिम के लायक नहीं।

Advertisement

इस ट्रेंड का एक और दिलचस्प किस्सा Brockley में हुआ। यही रिपोर्ट बताती है कि Simon सड़क पर चल रहा था जब एक शख्स बहुत फ्रेंडली अंदाज में उससे बात करने आया। उसने पूछा कि क्या साइमन के फोन में Spotify है। साइमन ने सोचा कि शायद वह कोई लोकल आर्टिस्ट है और गाना सुनाना चाहता है। लेकिन जैसे ही उसने Samsung फोन निकाला, वह आदमी तुरंत पलटकर चलता बना। तब साइमन को समझ आया कि वह चोरी से बच गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसके हाथ में iPhone नहीं था। बाद में उसने सुना कि चोर अपने साथी से बोल रहा था, "ये फोन तो बेकार है।"

लंदन में फोन चोरी अभी भी बढ़ रही है, लेकिन यह नई दिशा दिखा रही है कि अब कई चोर सिर्फ iPhone के पीछे पड़ते हैं। Android यूजर्स के लिए यह अनचाही राहत है और शायद थोड़ी सी 'इमोशनल डैमेज' भी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPhones, Samsung, Apple
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.