Honor ब्रांड के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो अपडेट

चीन की स्मार्टफोन निर्माता हुवावे ने शुक्रवार को अपने लेटेस्ट मोबाइल यूआई ईएमयूआई 8.0 के रोलआउट का ऐलान कर दिया। नया सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित है और यह कई एआई फ़ीचर जैसे रियल-टाइम सीन, ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, स्मार्ट टिप्स और एआई एक्सीलेरेटेड ट्रांसलेटर से लैस है।

Honor ब्रांड के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो अपडेट
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता हुवावे ने शुक्रवार को अपने लेटेस्ट मोबाइल यूआई ईएमयूआई 8.0 के रोलआउट का ऐलान कर दिया। नया सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित है और यह कई एआई फ़ीचर जैसे रियल-टाइम सीन, ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, स्मार्ट टिप्स और एआई एक्सीलेरेटेड ट्रांसलेटर से लैस है। ईएमयूआई 8.0 अभी हाल ही में लॉन्च हुए हॉनर 9 लाइट और लेटेस्ट हॉनर व्यू 10 के लिए उपलब्ध है।

नए सॉफ्टवेयर को हॉनर 8 प्रो, हॉनर 9आई और हॉनर 8 लाइट जैसे स्मार्टफोन के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। लेकिन अभी इस बारे में कोई तारीख़ का ज़िक्र नहीं किया गया है। हॉनर 9 लाइट को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और इसको भारत में यह फोन बुधवार को लॉन्च होगा।

ईएमयूआई 8.0, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधरित है और हुवावे का दावा है कि इसमें मशीन लर्निंग फ़ीचर हैं। जिनमें इंटेलीजेंट रीसोर्स एलोकेशन, इंटेलीजेंट कॉन्टेक्स्ट अवेयरनेस, यूज़र बिहेवियर और इंटेलीजेंट बिहेवियर प्रेडिक्शन शामिल हैं। ईएमयूआई 8.0, पिछली ईएमयूाई 5.1 की अपग्रेड है। और एक आसान यूआाई ब्राउज़िंग अनुभव के लिए यह कम मेमोरी लेता है।

इसके अलावा, सॉफ्वेयर में वन-हैंड ऑपरेशन नेविगेशन डॉक, कस्टमाइज़्ड थीम, प्राइवेट स्पेस ऑप्टिमाइज़ेशन, एक बेहतर सेटिंग मेन्यू, लेटेस्ट डिलीट किए गए डॉक्यूमेंट और पिन किए गए शॉर्टकट जैसे फ़ीचर भी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Oreo, Honor Phones, Huawei, Mobiles, Software Update
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  2. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  3. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  4. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  6. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  9. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  10. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »