एलजी एक्स4 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी सारी खूबियां

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने रविवार को दक्षिण कोरियाई मार्केट में एलजी एक्स4 स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान किया। बता दें कि इस साल की शरुआत में ही एलजी एक्स सीरीज़ के हैंडसेट एलजी एक्स4+ को लॉन्च किया गया था।

एलजी एक्स4 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • लजी एक्स4 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा
  • एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
  • फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं
विज्ञापन
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने रविवार को दक्षिण कोरियाई मार्केट में एलजी एक्स4 स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान किया। बता दें कि इस साल की शरुआत में ही एलजी एक्स सीरीज़ के हैंडसेट एलजी एक्स4+ को लॉन्च किया गया था। अब एलजी एक्स4 आया है। लेटेस्ट एलजी स्मार्टफोन भी कंपनी के डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म एलजी पे, फिंगरप्रिंट सेंसर और 5.3 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। LG X4 की कीमत 297,000 कोरियाई वॉन (करीब 17,800 रुपये) रखी गई है। फोन को ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

फोन फिंगर टच फीचर के साथ आता है जिसकी मदद से यूज़र पिछले हिस्से पर मौज़ूद फिंगरप्रिंट सेंसर को छू कर स्क्रीनशॉट या सेल्फी ले पाएंगे। इसके अलावा एलजी पे के ज़रिए भुगतान में भी फिंगरप्रिंट सेंसर अहम भूमिका निभा सकता है।
 

LG X4 के स्पेसिफिकेशन

एलजी एक्स4 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.3 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। बैटरी 3000 एमएएच की है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। एलजी एक्स4 का डाइमेंशन 48.6x75.1x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, LG, LG X4, LG X4 Price, LG X4 specifications, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »