LG Wing स्मार्टफोन की सेल 5 अक्टूबर से हो सकती है शुरू

सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले 25 सितंबर को इसे रिलीज़ करने की तारीख फिक्स की गई थी, लेकिन अब इस रिलीज़ को अक्टूबर की शुरुआत के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 11 सितंबर 2020 16:52 IST
ख़ास बातें
  • कथित तौर पर LG Wing की सेल 5 अक्टूबर से शुरू होगी
  • 14 सितंबर को केवल वर्चुअल इवेंट के जरिए इंट्रोड्यूस कराया जाएगा एलजी विंग
  • LG के Explorer Project के तहत लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा एलजी विंग

LG Wing में दिया जा सकता है 765जी प्रोसेसर

LG का आगामी डुअल-डिस्प्ले LG Wing स्मार्टफोन 5 अक्टूबर को रिलीज़ किया जा सकता है, यह जानकारी ऑनलाइन रिपोर्ट में दी गई है। पहले माना जा रहा था कि यह फोन 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब संभावना है कि इस दिन वर्चुअल इवेंट के दौरान केवल इस फोन को इंट्रोड्यूस कराया जाएगा। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले 25 सितंबर को इसे रिलीज़ करने की तारीख फिक्स की गई थी, लेकिन अब इस रिलीज़ को अक्टूबर की शुरुआत के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने कोरियन न्यूज़ वेबसाइट को बताया कि 5 अक्टूबर को LG Wing को रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है। एलजी विंग LG के Explorer Project के तहत लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा, जो कि एक अलग और अनोखा एक्सीपियंस प्रदान करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, एलजी का कहना है कि एलजी विंग के आधिकारिक टीज़र रिलीज़ के बाद चुनिंदा यूज़र्स के साथ चार हफ्ते इसकी टेस्टिंग होगी। इसके बाद ही इस फोन को आधिकारिक लॉन्च किया जाएगा।

LG Wing स्मार्टफोन टी-शेप की स्क्रीन के साथ दस्तक देने वाला है, जिसको लेकर कई लीक्स सामने आ चुकी हैं।
Advertisement

पिछले महीने एक वीडियो ऑनलाइन लीक हुई थी, जिसमें फोन के टी-शेप स्क्रीन की पहली झलक देखने को मिली थी। इस वीडियो में LG Wing को एक कार में फोन होल्डर पर रखा गया था। इसके मेन स्क्रीन जो एक वर्टिकल स्थिति में है, नेविगेशन दिखाती है और दूसरी स्क्रीन जो मेन स्क्रीन के पीछे हॉरिजॉन्टल स्थिति में है, उस पर म्युज़िक प्लेयर व कॉलिंग ऑन थी। इस तरह फोन टी-आकार में दिखाई देता है। एलजी ने एक 30 सेकेंड का टीज़र भी साझा किया था, जिसमें फोन के रोटेटिंग डिस्प्ले डिज़ाइन दिखाया गया था।
Advertisement
 

LG Wing specifications (expected)

बताया जा रहा है कि एलजी विंग फोन का प्राइमरी डिस्प्ले 6.8 इंच का होगा, जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले 4 इंच का हो सकता है और इसका आस्पेक्ट रेशिया 1:1 होगा। लीक के अनुसार, यह फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है, जिसके मुताबिक इस फोन की कीमत $ 1,000 (लगभग 73,000 रुपये) हो सकती है।  

इस स्मार्टफोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी 14 सितंबर को साफ हो सकती हैं, जिस दिन कंपनी इस फोन को वर्चुअल इवेंट के जरिए इंट्रोड्यूस कराएगी। यह इवेंट 14 सितंबर को 10am EDT (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) आयोजित किया जा सकता है। यह वर्चुअल इवेंट एलजी मोबाइल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज़ पर लाइव किया जाएगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Wing, Explorer Project, LG Wing Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.