LG Wing डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन का वीडिया लीक, दिखाई दिया अनोखा डिज़ाइन

LG Wing के लीक हुए वीडियो में फोन एक कार में फोन होल्डर पर रखा है। इसके मेन स्क्रीन में नेविगेशन चल रहा है और दूसरी स्क्रीन पर म्युज़िक प्लेयर और कॉलिंग का काम हो रहा है।

LG Wing डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन का वीडिया लीक, दिखाई दिया अनोखा डिज़ाइन

LG Wing फिलहाल आधिकारिक नाम नहीं है

ख़ास बातें
  • LG Wing में शामिल होंगे दो स्क्रीन
  • एक लीक का दावा है कि दूसरी स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 1:1 होगा
  • पहली बार मई में लीक हुई थी इस फोन की तस्वीर
विज्ञापन
LG के एक नए डुअल-स्क्रीन फोन LG Wing को कथित तौर पर एक वीडियो के जरिए लीक किया गया है, जो हमें इसके अनूठे डिज़ाइन की एक झलक दिखाता है। एक ऑनलाइन पब्लिकेशन ने कथित तौर पर एलजी विंग (यह आधिकारिक नाम नहीं है) का एक वीडियो लीक किया है, जिसमें फोन का उपयोग नेविगेशन के साथ म्युज़िक प्लेयर के रूप में करते हुए दिखाया गया है। इससे पता चलता है कि फोन की डुअल स्क्रीन की बदौलत यूज़र क्या कर सकता है। फोन पहली बार मई में खबरों में आया था और उस समय इसे 2020 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की बात की गई थी।

Android Authority द्वारा प्राप्त एक वीडियो के अनुसार, LG Wing को एक कार में फोन होल्डर पर रखा गया है। इसके मेन स्क्रीन जो एक वर्टिकल स्थिति में है, नेविगेशन दिखाती है और दूसरी स्क्रीन जो मेन स्क्रीन के पीछे हॉरिजॉन्टल स्थिति में है, उस पर म्युज़िक प्लेयर खुला है। इस तरह फोन टी-आकार में दिखाई देता है।

मेन या फ्रंट स्क्रीन की बात करें तो, इसके चारो तरफ पतली बेज़ल्स प्रतीत होती हैं और इस पर कोई नॉच या होल-पंच कटआउट दिखाई नहीं देता है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, दूसरी स्क्रीन में एक इनकमिंग कॉल प्राप्त होती है, जिसे उसी स्क्रीन के जरिए उठाया जाता है। इससे पता चलता है कि आने वाली कॉल मेन स्क्रीन पर चल रहे नेविगेशन पर कोई रुकावट नहीं डालती है। यह अनुमान लगाया जा सकता है कि एलजी ने कुछ सॉफ्टवेयर फीचर जोड़े होंगे, जो कॉल और नोटिफिकेशन को दूसरे डिस्प्ले पर दिखाने की अनुमति देते हैं जब मुख्य स्क्रीन पर कोई फुल-स्क्रीन ऐप चला रहा हो।

Android Authority की रिपोर्ट बताती है कि दूसरा डिस्प्ले छोटा है और मेन डिस्प्ले के नीचे से निकलता है।

फोन पहली बार मई में खबरों में आया था, जब एक कोरियाई पब्लिकेशन ने इसकी एक तस्वीर साझा की थी, जो नए लीक हुए वीडियो में देखे गए डिज़ाइन के समान थी। उस समय, फोन के प्राइमरी डिस्प्ले का साइज़ 6.8-इंच बताया गया था, जबकि दूसरे डिस्प्ले को 1:1 आस्पेक्ट रेशियो वाले 4-इंच साइज़ के साथ आने के लिए कहा गया था।

लेटेस्ट लीक के साथ अब फोन फिर से दिखाई दिया है तो संभव है कि LG इस साल के भीतर इसकी घोषणा करे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Wing, LG Wing design, LG Dual Screen
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »