LG W30 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें दाम और लॉन्च ऑफर्स

LG W30 Pro का दाम 12,490 रुपये है। एलजी डब्ल्यू30 प्रो स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और तीन रियर कैमरे के साथ आता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2019 12:58 IST
ख़ास बातें
  • एलजी डब्ल्यू30 प्रो में तीन रियर कैमरे हैं
  • 6.21 इंच का एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले है LG W30 Pro में
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है एलजी डब्ल्यू30 प्रो में
LG W30 Pro की कीमत और उपलब्धता का ऐलान कर दिया गया है। एलजी डब्ल्यू30 प्रो को इस साल जून महीने में LG W10 और LG W30 के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन उस वक्त हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब करीब चार महीने बाद एलजी डब्ल्यू30 प्रो को उपलब्ध करा दिया गया है। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर होगी। अहम खासियतों की बात करें तो एलजी डब्ल्यू30 तीन रियर कैमरे, वाटरड्रॉप नॉच और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

LG W30 Pro price in India, availability

एलजी डब्ल्यू30 प्रो की कीमत 12,490 रुपये है। यह अमेज़न इंडिया पर मिडनाइट ब्लू और मिडनाइट पर्पल रंग में उपलब्ध है। अमेज़न पर यह फोन एक्सचेंज ऑफर्स, बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा सिटी बैंक के क्रेडिट के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (सर्वाधिक 2,000 रुपये) मिलेगा। यस बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन के साथ भी 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, एलजी डब्ल्यू30 प्रो के साथ एलजी डब्ल्यू10 और एलजी डब्ल्यू30 को भी लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

LG W30 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम एलजी डब्ल्यू30 प्रो में 6.21 इंच का एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

एलजी डब्ल्यू30 प्रो में भी तीन रियर कैमरे हैं। 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौज़ूद है।
Advertisement

LG W30 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट के साथ यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.7x75.9x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 172.7 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.