LG V40 ThinQ लॉन्च, पांच कैमरे दिए गए हैं इसमें

LG V40 ThinQ की अन्य खासियतों में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस, मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, बूमबॉक्स स्पीकर और 19.5:9 ओलेड डिस्प्ले शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2018 11:21 IST

LG V40 ThinQ को भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद

LG V40 ThinQ फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। एलजी ने इसके लिए न्यू यॉर्क में एक इवेंट आयोजित किया था। याद रहे कि इस फोन को कंपनी द्वारा दक्षिण कोरियाई मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है। यह बीते साल के LG V30 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। इसके अलावा यह पांच कैमरे के साथ आने वाले LG का पहला स्मार्टफोन है। LG V40 ThinQ की अन्य खासियतों में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस, मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, बूमबॉक्स स्पीकर और 19.5:9 ओलेड डिस्प्ले शामिल हैं। स्मार्टफोन में ऑडियो से संबंधित कई फीचर दिए गए हैं।
 

LG V40 ThinQ कीमत, रिलीज़ की तारीख

अमेरिकी मार्केट में एलजी वी40 थिंक की कीमत 899.99 डॉलर (करीब 66,400 रुपये) से शुरू होगी। फोन को ऑरोरा ब्लैक, मोरक्कन ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और कारमाइन रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की बिक्री 18 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल, इस फोन को भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement
 

LG V40 ThinQ स्पेसिफिकेशन

LG V40 ThinQ हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) ओलेडे फुलविज़न पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 

LG V40 ThinQ में अनोखा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है

LG V40 ThinQ में अनोखा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.5 अपर्चर, 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ और 78 डिग्री व्यूइंग एंगल से लैस है। इसका साथ देता है 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। तीसरा 12 मेगापिक्सल का सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह एफ/2.4 अपर्चर, 1 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ और 45 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल (एफ/1.9 अपर्चर, 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़) का है। जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है।

एलजी वी40 थिंक के साथ ट्रिपल प्रिव्यू फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूज़र अपने तीन रियर कैमरे से तीन अलग-अलग शॉट ले सकेंगे। इसके बाद उनके पास बेस्ट तस्वीर को चुनने का विकल्प होगा। रियर कैमरा सेटअप डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एचडीआर और अपग्रेड एआई कैम मोड के साथ आता है।
Advertisement

LG V40 ThinQ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.7x75.8x7.79 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। फोन की बैटरी 3,300 एमएएच की है। यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, DTS:X 3डी सराउंड साउंड और बूमबॉक्स स्पीकर शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design and build quality
  • Good, versatile cameras
  • Large and vivid display
  • Feature-rich OS
  • Very good audio with headphones
  • Bad
  • Older Android version
  • Lacks proper stereo speakers
  • Heats quickly under stress
  • Minor camera quirks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑरोरा ब्लैक, मोरक्कन ब्लू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  2. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  3. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  4. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  5. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  6. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  7. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  8. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  9. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  10. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.