LG V40 ThinQ स्मार्टफोन भारत में ऑर्डर के लिए उपलब्ध

LG V40 ThinQ स्मार्टफोन भारत में ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जानें भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

LG V40 ThinQ स्मार्टफोन भारत में ऑर्डर के लिए उपलब्ध

LG V40 ThinQ स्मार्टफोन भारत में ऑर्डर के लिए उपलब्ध

ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है LG V40 ThinQ
  • LG V40 ThinQ में अनोखा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • भारत में Amazon पर होगी LG V40 ThinQ की बिक्री
विज्ञापन
LG V40 ThinQ स्मार्टफोन भारत में ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in ने नए एलजी फोन के लिए ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं और डिलीवरी 24 जनवरी से शुरू होगी। याद करा दें कि, LG V40 ThinQ को पिछले साल अक्टूबर माह में लॉन्च किया गया था। Great Indian Sale में Amazon Prime ग्राहक LG V40 ThinQ स्मार्टफोन को ऑर्डर कर सकते हैं और साथ ही एचडीएफसी बैंक के कार्ड का इस्तेमाल कर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। जो ग्राहक अमेजन प्राइम पर नहीं है वह स्मार्टफोन को कल यानी 20 जनवरी को ऑर्डर कर सकेंगे।

एलजी वी40 थिंक के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह फोन पांच कैमरा सेंसर (तीन रियर और दो सेल्फी) के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस, मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, बूमबॉक्स स्पीकर और 19.5:9 ओलेड डिस्प्ले शामिल हैं।
 

LG V40 ThinQ की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में एलजी वी40 थिंक की कीमत 60,000 रुपये (एमआरपी) है। लेकिन Amazon.in ने हैंडसेट को 49,990 रुपये में लिस्ट किया है। यह फोन ग्रे और ब्लू रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सभी प्रमुख डेबिट व क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व कार्ड के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी।

अमेजन प्राइम मेंबर्स को अतिरिक्त 1,000 रुपये का कैशबैक Amazon Pay में मिलेगा। इसके अलावा वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेस्मेंट (कीमत 16,750 रुपये) ऑफर भी दिया जा रहा है, लेकिन यह फोन खरदीने के छह महीने तक ही वैध होगा। इसके अलावा पुराना फोन वापस करने पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। अमेरिकी मार्केट में एलजी वी40 थिंक की कीमत 899.99 डॉलर (करीब 64,100 रुपये) से शुरू होती है।
 

LG V40 ThinQ स्पेसिफिकेशन

LG V40 ThinQ हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) ओलेडे फुलविज़न पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

LG V40 ThinQ में अनोखा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.5 अपर्चर, 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ और 78 डिग्री व्यूइंग एंगल से लैस है। इसका साथ देता है 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। तीसरा 12 मेगापिक्सल का सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह एफ/2.4 अपर्चर, 1 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ और 45 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल (एफ/1.9 अपर्चर, 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़) का है। जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है।

एलजी वी40 थिंक के साथ ट्रिपल प्रिव्यू फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूज़र अपने तीन रियर कैमरे से तीन अलग-अलग शॉट ले सकेंगे। इसके बाद उनके पास बेस्ट तस्वीर को चुनने का विकल्प होगा। रियर कैमरा सेटअप डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एचडीआर और अपग्रेड एआई कैम मोड के साथ आता है।

LG V40 ThinQ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.7x75.8x7.79 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। फोन की बैटरी 3,300 एमएएच की है। यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, DTS:X 3डी सराउंड साउंड और बूमबॉक्स स्पीकर शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design and build quality
  • Good, versatile cameras
  • Large and vivid display
  • Feature-rich OS
  • Very good audio with headphones
  • कमियां
  • Older Android version
  • Lacks proper stereo speakers
  • Heats quickly under stress
  • Minor camera quirks
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरऑरोरा ब्लैक, मोरक्कन ब्लू
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  2. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  3. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  6. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  7. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  8. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  9. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  10. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  11. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  2. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  3. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  4. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  5. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  6. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  7. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  8. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  9. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  10. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »