एलजी वी20 के दाम पर 20 फीसदी की छूट, अन्य एलजी स्मार्टफोन के साथ भी हैं ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 17:57 IST
ख़ास बातें
  • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में 20 साल पूरे कर लिए हैं
  • ऑफर की शुरुआत 1 अप्रैल से हुई है और यह 31 मई तक चलेगी
  • एलजी के इस जश्न में टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर भी छूट मिल रही है
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी के पास ग्राहकों के लिए बहुत कुछ खास होगा। जानकारी दी गई है कि एलजी के चुनिंदा प्रोडक्ट पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। इसमें स्मार्टफोन भी शामिल हैं और ग्राहकों के पास आसान ईएमआई का विकल्प भी होगा। एलजी के इस ऑफर की शुरुआत 1 अप्रैल से हुई है और यह 31 मई तक चलेगी।  

एलजी के इस जश्न में टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर भी छूट मिल रही है। एलजी वी20 स्मार्टफोन पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी। याद रहे कि एलजी वी20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर चलने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। याद रहे कि लॉन्च के वक्त एलजी वी20 की कीमत भारत में 54,999 रुपये थी। फिलहाल, यह फोन फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स साइट पर आपको करीब 40,000 रुपये में मिल जाएगा। ऐसे में यह जानना रोचक रहेगा कि यह ऑफलाइन स्टोर में कितने में उपलब्ध होगा। इसके अलावा एलजी के10, एलजी के10 (2017), एलजी स्टायलस 3, एलजी स्टायलस 2 डुअल और एलजी स्टायलस 2 प्लस की खरीदारी पर एक फ्लिप कवर मुफ्त मिलेगा। वहीं, एलजी वी20 के ग्राहकों को गिफ्ट के तौर पर एक बैककवर भी दिया जाएगा।
Advertisement

(पढ़ें: एलजी वी20 का रिव्यू)

20वीं सालगिरह के मौके पर एलजी के ऑफर में 20 का खास स्थान होगा।
Advertisement
1. 20 हजार कैशबैक ऑफर
2. 20 महीने का ईएमआई प्रोग्राम
Advertisement
3. चुनिंदा प्रोडक्ट पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट
4. कई प्रोडक्ट के साथ मुफ्त गिफ्ट

एलजी और एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड ऑफर
Advertisement
इन सबके अलावा कंपनी के प्रोडक्ट खरीदने के लिए एचडीएफसी कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इसके लिए कम से कम 20,000 रुपये की खरीदारी करने होगी। एक क्रेडिट कार्ड से दो बार अधिकतम 2,500 रुपये की छूट मिलेगी।

एलजी के ऑफर सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं हैं। आप चाहें तो स्मार्ट टीवी और ब्लूटूथ स्पीकर पर मिल रही छूट का भी फायदा पा सकते हैं। इसके अलावा एलजी अपने पुराने ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। इन ग्राहकों के पास कंपनी से गिफ्ट पाने का मौका होगा। और एक ग्राहक के पास कंपनी के टीवी विज्ञापन में आने का मौका होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG V20, LG offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.