एलजी इस तिमाही लॉन्च करेगी वी-सीरीज का नया स्मार्टफोन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 29 जुलाई 2016 12:54 IST
ख़ास बातें
  • एलजी वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट को वी20 के नाम से जाना जाएगा
  • कथित एलजी वी20 हैंडसेट को सितंबर महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • कंपनी के और एक्स सीरीज के हैंडसेट को अन्य मार्केट में भी उपलब्ध कराएगी
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी अपनी वी सीरीज का नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी कंपनी ने दी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट के नाम का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह पिछले साल लॉन्च किए गए वी10 हैंडसेट का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा।

एलजी ने बताया है कि इस फोन को अगली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में एक रिपोर्ट में कथित वी20 हैंडसेट को सितंबर महीने में लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई थी।
Advertisement

कथित एलजी वी20 स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की जानकारी एलजी द्वारा दूसरी तिमाही की कमाई की घोषणा के दौरान दी गई। इसके साथ कंपनी ने अपनी के और एक्स सीरीज के हैंडसेट को और मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी दी।

याद रहे कि एलजी वी10 स्मार्टफोन में 5.7 इंच का क्यूएचडी (2560 x 1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज 2.1 इंच है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर पर चलेगा और साथ में मौजूद होगा 4 जीबी रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जो 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाई जा सकती है। हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 4जी सपोर्ट के अलावा इस डिवाइस में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर है। अब बात रियर कैमरे की। प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 एपरचर और ओआईएस 2.0 से लैस है। डिवाइस को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। फोन का डाइमेंशन 159.6 x 79.3 x 8.6 मिलीमीटर है और वज़न 192 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG V10, LG V10 Feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.