एलजी वी10 का अपग्रेडेड स्मार्टफोन सितंबर में हो सकता है लॉन्च

एलजी वी10 का अपग्रेडेड स्मार्टफोन सितंबर में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
एलजी वी10 स्मार्टफोन कंपनी का अब तक का सबसे चर्चित हैंडसेट रहा है। अब खबर है कि कंपनी एलजी वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है और इस हैंडसेट को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

कोरिया की एक वेबसाइट ईटी न्यूज़ (वाया Phonearena) के मुताबिक, वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट को एलजी वी20 या एलजी वी11 नाम दिया जा सकता है। और इस हैंडसेट को सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

अभी तक एलजी वी20/वी11 के फीचर व स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन अनुमान है कि इस स्मार्टफोन में एक बड़ा क्वाड एचडी डिस्प्ले और एक सेकेंडरी टिकर स्क्रीन (वी10 की तरह) होगा। एलजी का यह आने वाला डिवाइस शॉक और ड्रॉप रेजिस्टेंट हो सकता है। एलजी कथित वी20/वी11 स्मार्टफोन को जबरदस्त डिवाइस के रूप में पेश करना चाहती है।  

एलजी वी10 स्मार्टफोन में 5.7 इंच का क्यूएचडी (2560 x 1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज 2.1 इंच है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर पर चलेगा और साथ में मौजूद होगा 4 जीबी रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जो 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाई जा सकती है। हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 4जी सपोर्ट के अलावा इस डिवाइस में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर है। अब बात रियर कैमरे की। प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 एपरचर और ओआईएस 2.0 से लैस है। डिवाइस को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। फोन का डाइमेंशन 159.6 x 79.3 x 8.6 मिलीमीटर है और वज़न 192 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, Lg mobile, Lg smartphone, Lg V10, Lg V11
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »