एलजी जी6 में हो सकता है 5.7 इंच क्वाडएचडी+ डिस्प्ले

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जनवरी 2017 14:58 IST
एलजी ने दुनिया का पहला 5.7 इंच क्वाडएचडी+  (1440x2880 पिक्सल) डिस्प्ले लॉन्च किया है। इस डिस्प्ले का रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 564 पीपीआई है। कंपनी का इरादा नए डिस्प्ले के जरिए यूज़र को बेहतरीन अनुभव देने का है। मल्टी-टास्किंग और डुल स्क्रीन फ़ीचर के साथ इस बड़े स्क्रीन साइज़ के साथ एलजी ग्राहको को आकर्षित करना चाहती है। उम्मीद है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 में इस डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी।

कंपनी ने डिस्प्ले के टच को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसमें इनटच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। और टच कवर ग्लास ना होने की स्थिति में स्मार्टफोन का फ्रेम भी पतला रहेगा। कोरिया आईटी टाइम्स ने एलजी के डिस्प्ले के बारे में यह ख़बर दी है। कंपनी का कहना है कि इसके अलावा दिन की रोशनी में डिस्प्ले और बेहतर होगा।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, कवर ग्लास के अलावा, मॉड्यूल के भी 1 मिलीमीटर से कम मोटे होने की ख़बरें हैं। कनवेंशनल क्वाडएचडी एलसीडी डिस्प्ले की तुलना में नए डिस्प्ले में ऊपर की तरफ बेज़ेल को ऊपर की तरफ 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत तक दांयी व बांयी तरफ कम किया गया है।

इस रिपोर्ट में दिए गए एलजी के बयान के अनुसार, ''18:9 के रेशियो के साथ हम हाई-क्वालिटी वाले डिस्प्ले के जरिए यूज़र के अनुभव और कस्टमर वेल्यू को सबसे बेहतर बनाना चाहते हैं। और यही इसे स्मार्टफोन के कनवेंशनल डिस्प्ले से अलग करता है।''
Advertisement

बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए एलजी जी5 स्मार्टफोन में (1440x2560 पिक्सल) का क्वाडएचडी एलसीडी डिस्प्ले है। कंपनी के आने वाले जी6 स्मार्टफोन में एलजी डिस्प्ले का नया क्वाडएचडी+ दिया जा सकता है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य टेक्नोलॉजिस्ट स्कॉट एन ने हाल ही में कहा था कि कंपनी जी5 फ्लैगशिप में दिए गए मॉड्यूलर डिज़ाइन को नए फोन में नहीं देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.