LG Premier Pro Plus के स्पेसिफिकेशन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से लीक

पता चला है कि LG Premier Pro Plus फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित होगा। इसके अलावा फोन में मीडियेटक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया जाएगा।

LG Premier Pro Plus के स्पेसिफिकेशन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से लीक

LG Premier Pro Plus के लिए अभी करना होगा इंतज़ार

ख़ास बातें
  • LG Premier Pro Plus के बारे में पहली बार मिली जानकारी
  • एलजी प्रीमियर प्रो प्लस हो सकता है एक किफायती फोन
  • LG ने नहीं दी है एलजी प्रीमियर प्रो प्लस के बारे में जानकारी
विज्ञापन
LG Premier Pro Plus (L455DL) के स्पेसिफिकेशन Google Play Console लिस्टिंग के कारण लीक हो गए हैं और फोन का यूज़र मैनुअल भी लिस्ट हुआ है। एलजी के आगामी फोन को लेकर जो लेटेस्ट खबर सामने आई है, उसके मुताबिक यह फोन एंट्री-लेवल फोन होगा। इस लिस्टिंग का मतलब है कि केवल LG Velvet ही एक स्मार्टफोन नहीं है, जिसे कंपनी आने वाले दिनों में लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फोन प्रीमियर प्रो प्लस और वेलवेट एक जैसे वाटरड्रॉप नॉच के साथ दिखेंगे। हालांकि, एलजी वेलवेट के अधिकारिक स्पेसिफिकेशन में साफ हो चुका है कि यह फोन थोड़ा ज्यादा महंगा होगा।
 

LG Premier Pro Plus (L455DL) specifications

HDBlog.it के अनुसार, LG Premier Pro Plus स्मार्टफोन Google Play Console के डिवाइस कैटालॉग में लिस्टेड था, जिसके द्वारा स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ। लिस्ट हुई तस्वीर में यह प्रीमियर प्रो प्लस फोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पैनल के साथ दिखा है। इसके अलावा फोन 720x1560पिक्सल रिजॉल्यूशन और 280 पिक्सल डेनसिटी के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित होगा। इसके अलावा फोन में मीडियेटक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया जाएगा।

हालांकि, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग फोन के कैमरा को लेकर कोई खुलासा नहीं करती है। लेकिन लीक हुए यूज़र मैनुअल के अनुसार, इस फोन में डुअल रियर कैमरा फीचर किया जाएगा जिसमें वाइड-एंगल लेंस शामिल होगा। इसके अलावा एलईडी फ्लैश लाइट भी देखी गई है। वहीं, फोन का फ्रंट कैमरा वाटरड्रॉप नॉच के साथ स्थित किया गया है।

इन सब के अलावा फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। वहीं, फोन में गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की खबर है।

एलजी प्रीमियर प्रो की लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जैसे कि हमने पहले बताया यह आगामी फोन बजट सेगमेंट में शामिल होगा।

जनवरी महीने में टिप्सटर Evan Blass ने दो एलजी फोन से पर्दा उठाया था, जिसका मॉडल नंबर L555DL और L455DL था। जहां L455DL मॉडल नबंर का इस्तेमाल एलजी प्रीमियर प्रो प्लस, फोन के लिए किया गया है, वहीं दूसरे फोन का इंतज़ार किया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , L455DL, LG, LG Premier Pro Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »