एलजी यू लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3000 एमएएच बैटरी

एलजी यू लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • एलजी यू में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • इस फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज है
  • एलजी का यह फोन फिलहाल दक्षिण कोरिया में उपलब्ध है
विज्ञापन
एलजी ने चुपचाप अपना नया स्मार्टफोन एलजी यू लॉन्च कर दिया है। एलजी यू का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन एलजी के नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन की तरह है। एलजी यू को फिलहाल कंपनी के घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया में कंपनी के मोबाइल ऑपरेट एलजी यू+ पर लॉन्च किया गया है। फिलहाल दूसरे बाजारों में इस फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। एलजी यू की कीमत 3,96,000 कोरियाई वॉन (करीब 23,100 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और पिंक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

गूगल नेक्सस 5एक्स को एलजी ने बनाया था और एंड्रॉयड की दुनिया में इसे एक ख़ास पहचान मिली थी। और लगता है कि कंपनी नेक्सस 5एक्स को भुलाना नहीं चाहती। एलजी यू में डिस्प्ले और डिज़ाइन भी नेक्सस 5एक्स जैसा ही है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 1.14 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। एलजी यू में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जो नेक्सस 5एक्स की तरह ही है।

एलजी यू में कैमरा और एक फ्लैश कंपोनेंट के साथ ग्लॉसी रियर सर्फेस है। कैमरे की बात करें तो एलजी यू में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का कहना है कि एलजी यू में बेहतर सेल्फी के लिए 'ब्यूटी शॉट' नाम से एक ऑटो करेक्शन फ़ीचर दिया गया है।

इनबिल्ट स्टोरेज की बात करें तो एलजी यू में 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एलजी यू में 3000 एमएएच की बैटरी है जो रिमूवेबल नहीं है। 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी पोर्ट है। एलजी यू का डाइमेंशन 147.6x73.2x7.7 मिलीमीटर और वज़न 135 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसर1.14 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG U Specifications, LG U Price, LG Electronics, LG Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »