LG Signature Edition लॉन्च, बेहद ही ख़ास है इसकी बॉडी

चीनी कंपनी वनप्लस और शाओमी के नक्शेकदम पर चलते हुए, एलजी ने दक्षिण कोरिया में सिग्नेचर एडिशन को लॉन्च किया है। एलजी के ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया गया सिग्ननेचर एडिशन एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2017 11:45 IST
ख़ास बातें
  • एलजी सिग्नेचर एडिशन में सेरेमिक बॉडी है
  • फोन के रियर पर ग्राहक अपना नाम खुदवा सकते हैं
  • एलजी ने सिर्फ 300 सिग्नेचर एडिशन यूनिट बनाए हैं
चीनी कंपनी वनप्लस और शाओमी के नक्शेकदम पर चलते हुए, एलजी ने दक्षिण कोरिया में सिग्नेचर एडिशन को लॉन्च किया है। एलजी के ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया गया सिग्ननेचर एडिशन एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है। एलजी सिग्नेचर एडिशन को बनाने में एक ज़िरकॉनियम सेरेमिक शैल का इस्तेमाल किया गया है। और इसे लेकर बताया जा रहा है कि यह स्क्रैच प्रूफ है और ब्लैक व व्हाइट कलर विकल्प में मिलता है। इसके अलावा, एलजी स्मार्टफोन के रियर पर ग्राहकों को उनके नाम को खुदाई करने का अवसर भी दे रही है।

ज़ेडडीनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी सिग्नेचर एडिशन की कीमत 2,000,000 कोरियाई वॉन (करीब 1,18,800 रुपये) है, जो आईफोन X की कीमत से भी ज़्यादा है।
Advertisement

प्रीमियम बनावट वाले एलजी सिग्नेचर एडिशन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एलजी वी30 वाले ही हार्डवेयर हैं। LG V30 को दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अगस्त में आईएफए 2017 में  लॉन्च किया था। स्मार्टफोन में एक 6 इंच ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है जो क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा एक वाइड-एंगल लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप भी है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है और इसमें एलजी पे पहले से प्री-लोड आता है। फोन में 3300 एमएएच बैटरी है जो क्यूआई वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

एलजी ने सिग्नेचर एडिशन के प्रोसेसर के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसमें एलजी वी30 वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 3.1 की क्षमता के साथ यूएसबी टाइप-सी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं।  
Advertisement

शुरुआती खरीदारों को आकर्षित करने के लिए, एलजी ने घोषणा की है कि सिर्फ 300 सिग्नेचर एडिशन स्मार्टफोन यूनिट ही उपलब्ध होंगी। कंपनी ने एक स्पेशल आफ्टर-सेल सर्विस का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही बी एंड ओ वायर्ड ईयर फोन और एक बी एंड ओ ब्लूटूथ हेडसेट भी ऑफर कर रही है। लेकिन अभी यह देखना बाकी है कि ये अतिरिक्त ऑफर इस ज़्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन को खरीदने के लिए कितना लुभाते हैं।
Advertisement

एलजी अकेली कंपनी नहीं है जिसने अमीर ग्राहकों तक पहुंचने और ज़्यादा रेवेन्यू अर्जित करने के लिए लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन बनाया है। शाओमी ने अपने मी मिक्स 2 को प्रीमियम लुक देने के लिए एक सेरेमिक वर्ज़न लॉन्च किया था और इस फोन में एक बेज़ल-लेस स्मार्टफोन पेश कर रही है। वनप्लस ने भी हाल ही में अपने फ्लैगशिप वेरिएंट के लिमिटेड एडिशन पेश किए हैं और हाल ही में वनप्लस 5टी स्टार वार्स एडिशन भी आया था। भारत में यह फोन अगले हफ्ते लॉन्च होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  2. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  3. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  4. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  5. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  7. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  8. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.