LG Q92 के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

LG Q92 पहले गीकबेंच, गूगल प्ले कॉन्सोल और ब्लूटूथ एसआईजी साइटों सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर देखा जा चुका है। इससे इस फोन के जल्द लॉन्च होने का इशारा मिलता है।

LG Q92 के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

LG Q92 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • LG Q92 के सभी स्पेसिफिकेशन के साथ डिज़ाइन और रंग विकल्प भी लीक
  • पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइटों पर हो चुका है लिस्ट
  • Snapdragon 765G चिपसेट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है फोन
विज्ञापन
LG Q92 के स्पेसिफिकेशन कथित तौर पर ट्विटर पर एक टिपस्टर द्वारा लीक किए गए हैं। नए स्पेसिफिकेशन पहल लीक हो चुके स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि करते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन के अलावा, लीक से हैंडसेट के डिज़ाइन और रंग विकल्पों का भी पता चलता है। नया लीक पिछले लीक की पुष्टि करता है, जिसमें स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और होल-पंच डिस्प्ले के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। फोन को Google Play कॉन्सोल और ब्लूटूथ एसआईजी साइटों पर भी देखा जा चुका है, जिससे इसमें 6 जीबी रैम शामिल होने की बात सामने आई थी।

Gizmochina द्वारा एक @yabhishekhd यूज़रनेम के ट्विटर हैंडल के ट्वीट को देखा गया है, जिसमें आगामी LG Q92 के स्पेसिफिकेशन को लीक किया गया है। इतना ही नहीं, ट्वीट से फोन के डिज़ाइन और रंग विकल्पों की जानकारी भी मिलती है। ट्वीट के अनुसार, एलजी क्यू92 में स्क्रीन के सेंटर में होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। ऊपर और नीचे की तरफ मोटी बेज़ल्स देखने को मिलती है और दोनों किनारों पर तुलनात्मक रूप से थोड़ी पतली बेज़ल्स दी गई हैं। पीछे की तरह क्वाड कैमरा सेटअप दिखाई देता है। एक एलईडी फ्लैश भी है और साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन पर सेट किया गया है।
 

जैसा कि हमने बताया कि फोन पहले गीकबेंच, गूगल प्ले कॉन्सोल और ब्लूटूथ एसआईजी साइटों सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर देखा जा चुका है। इससे इस फोन के जल्द लॉन्च होने का इशारा मिलता है।
 

LG Q92 specifications (reported)

LG Q92 को 6.7-इंच फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने के लिए कहा गया है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि फोन एलजी पे और 4,000mAh की बैटरी के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए, LG Q92 में शामिल क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। सामने की तरफ एक 32-मेगापिक्सल का सेंसर होगा, जो होल-पंच कटआउट में सेट होगा। सॉफ्टवेयर के लिए कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह Android 10 पर काम करेगा।

LG Q92 को सिरेमिक व्हाइट, मिरर टाइटेनियम और मिरर रेड रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। इसके अलावा लीक का दावा है कि कि हैंडसेट में स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे जो एआई साउंड की सुविधा देते हैं। फोन का वज़न 193 ग्राम और डाइमेंशन 166.54 x 77.3 x 8.49 मिलीमीटर बताया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q92, LG Q92 5G, LG Q92 Design, LG Q92 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »