LG Q92 हो सकता है स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट से लैस, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

LGE LM-Q920N को गीकबेंच पर कोडनेम 'lito' मदरबोर्ड के साथ देखा गया है। यह कोडनेम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 के साथ जुड़ा हुआ है।

LG Q92 हो सकता है स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट से लैस, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

LG Q92 में Android 10 ओएस दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • LG Q92 को गीकबेंच पर 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है
  • लिस्टिंग से मिलती है Snapdragon 765G चिपसेट की जानकारी
  • पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट पर हो चुका है लिस्ट
विज्ञापन
LG Q92 को Geekbench पर लिस्टेड देखा गया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। डिवाइस हाल ही में Google Play कॉन्सोल पर लीक हुआ था और साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी इस डिवाइस पर तेज़ी से काम कर रही है। एलजी क्यू92 को मॉडल नंबर LGE LM-Q920N के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि LG Q92 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। पिछले लीक से पता चला था कि एलजी क्यू92 साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस आ सकता है।

LGE LM-Q920N को गीकबेंच पर कोडनेम 'lito' मदरबोर्ड के साथ देखा गया है। यह कोडनेम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, पिछले महीने की Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग को देखा जाए तो इस प्रोसेसर के स्नैपड्रैगन 765जी होने की काफी संभावना है। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि LG Q92 6 जीबी रैम से लैस आएगा और Android 10 पर काम करेगा। प्रोसेसर की बेस फ्रीक्वेंसी 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी।

Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग के अनुसार, एलजी फोन को 1,080x2,400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 420 पिक्सल प्रति इंच बताई गई है।

लिस्टिंग के साथ लीक हुई तस्वीर से पता चलता है कि LG Q92 में टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट हो सकता है। लीक से यह भी पता चलता है कि इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा और एमोलेड के बजाय एलसीडी डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा। डिवाइस को इसी मॉडल नंबर LM-Q920N के साथ Bluetooth SIG पर भी देखा गया था। फोन ब्लूटूथ 5.1 के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q92, LG Q92 Design, LG Q92 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »