• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG Q92 लॉन्च से दूर नहीं, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ मिले दो सर्टिफिकेशन

LG Q92 लॉन्च से दूर नहीं, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ मिले दो सर्टिफिकेशन

LG Q92 को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट में भी लिस्ट किया गया है। एक ही फोन को एक साथ दो सर्टिफिकेशन मिलने इसके जल्द लॉन्च होने की तरफ इशारा करते हैं।

LG Q92 लॉन्च से दूर नहीं, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ मिले दो सर्टिफिकेशन

होल-पंच डिस्प्ले से लैस आ सकता है नया LG Q92 स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • LG Q92 Google Play कॉन्सोल और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
  • Snapdragon 765G चिपसेट और 6 जीबी रैम से होगा लैस
  • साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है आगामी एलजी फोन
विज्ञापन
LG Q92 को दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है, लेकिन स्मार्टफोन के असतित्व की पुष्टि करते हुए फोन की गूगल प्ले कॉन्सोल और ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग सामने आई है। लिस्टिंग से पता चलता है कि LG Q92 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जाएगा और यह 6 जीबी रैम से लैस होगा। गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के साथ एक तस्वीर भी लीक हुई है, लेकिन यह सिर्फ एक प्लेसहोल्डर हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि एलदी क्यू92 पूरी तरह से अलग डिज़ाइन के साथ आए।

LG Q92 को MySmartPrice द्वारा गूगल प्ले कॉन्सोल पर देखा गया था। फोन को 1,080x2,400 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन वाले फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आने के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 420 पिक्सल प्रति इंच होगी। एलजी क्यू92 में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। काफी संभावना है कि इसमें एलजी की कस्टम स्किन होगी। लिस्टिंग में फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ दिखाया गया है, एड्रेनो 620 जीपीयू (625MHz) के साथ आएगा। आगामी फोन में 6 जीबी रैम होगी, लेकिन लॉन्च के समय अधिक विकल्प दिए जा सकते हैं।

Google Play Console लिस्टिंग के साथ एक तस्वीर भी दिखाई गई है, जो एक प्लेसहोल्डर तस्वीर हो सकती है, लेकिन यदि यह असल डिज़ाइन हुआ तो इससे पता चलता है कि LG Q92 के टॉप सेंटर पर सेल्फी कैमरा के लिए कटआउट दिया जाएगा। स्क्रीन के दायीं ओर दिए डेंट से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। इससे यह भी पता चलता है कि एलजी क्यू92 में एक एमोलेड के बजाय एक एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है।

LG Q92 को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट में भी लिस्ट किया गया है। एक ही फोन को एक साथ दो सर्टिफिकेशन मिलने इसके जल्द लॉन्च होने की तरफ इशारा करते हैं। लिस्टिंग में फोन को LM-Q920N मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में ब्लूटूथ वर्ज़न 5.1 होगा। फिलहाल इस डिवाइस के बारे में केवल इतनी ही जानकारी मिली है, लेकिन हम भविष्य में इसकी कुछ अन्य लीक्स और आधिकारिक टीज़र्स जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q92, LG Q92 Design, LG Q92 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »