LG Q60, LG K50 और LG K40 से उठा पर्दा

बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में LG कम से कम तीन मिड-रेंज स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। कंपनी की LG Q60, LG K50 और LG K40 को लॉन्च करने की योजना है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 फरवरी 2019 12:48 IST
ख़ास बातें
  • LG Q60 है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट
  • LG K50 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • LG K40 में एक मात्र रियर कैमरा है

MWC 2019 में मिलेगी LG Q60, LG K50 और LG K40 की झलक

बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में LG कम से कम तीन मिड-रेंज स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। कंपनी की LG Q60, LG K50 और LG K40 को लॉन्च करने की योजना है। इनमें से LG Q60 सबसे प्रीमियम है। यह तीन रियर कैमरे, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्लॉसी बैक पैनल और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। दूसरी तरफ, LG K40 सबसे किफायती फोन होगा। यह एक रियर कैमरे और ट्रेडिशनल टॉप व बॉटम चिन के साथ आएगा। कंपनी एमडब्ल्यूसी 2019 में LG G8 ThinQ और LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी।

भले ही तीनों फोन से मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में पर्दा उठाया जाएगा। लेकिन LG Q60, LG K50 और LG K40 की कीमत व उपलब्धता का ऐलान मार्केट पर निर्भर करेगा। कंपनी ने बताया है कि ये तीनों ही फोन एआई कैम फीचर से लैस हैं। इसके अलावा गूगल असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए फोन में अलग-अलग बटन हैं और ये DTS:X 3D सराउंड साउंड को सपोर्ट करते हैं।
 

LG Q60 स्पेसिफिकेशन

एलजी क्यू60 में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 

LG Q60 मिडरेंज सेगमेंट का हिस्सा है

LG Q60 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पीडीएएफ से लैस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है और 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल सेंसर। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 161.3x77x8.7 मिलीमीटर है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 

LG K50 स्पेसिफिकेशन

एलजी के50 में 6.26 इंच का एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 

LG K50 में है 3,500 एमएएच की बैटरी

LG K50 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी है। बैटरी 3,500 एमएएच की है। एलजी के50 का डाइमेंशन LG Q60 वाला ही है। इसमें भी पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 

LG K40 स्पेसिफिकेशन

एलजी के40 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.7 इंच का एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले है। 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 

LG K40 बजट स्मार्टफोन है

फोन में पिछले हिस्से पर फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। LG K40 की बैटरी 3,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 153.0x71.9x8.3 मिलीमीटर है। इस फोन में भी रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.