एलजी के10 एलटीई वेरिएंट की कीमत का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2016 17:58 IST
एलजी ने अपने के10 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा किया है जिसे हाल ही में सीईएस 2016 ट्रेड शो के दौरान पेश किया गया था। दक्षिण कोरिया में इस स्टाइलिश मिड रेंज स्मार्टफोन का एलटीई वेरिएंट 200,000 कोरियाई वॉन (करीब 11,000 रुपये) में मिलेगा। दक्षिण कोरिया में स्मार्टफोन की बिक्री इस महीने के अंत में शुरू होगी। इसके अन्य वेरिएंट आने वाले हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे।

दक्षिण कोरिया की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने घोषणा की कि एलजी के10 हैंडसेट इंडिगो ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। दक्षिण कोरियाई एलटीई वेरिएंट 1.5 जीबी के रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 5.3 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है।

एलजी के अन्य डिवाइस की तरह इस हैंडसेट में भी रियर पैनल पर पावर और वॉल्यूम बटन का इस्तेमाल किया गया है। एलजी के10 के किनारे घुमावदार हैं जो हैंडसेट को प्रीमियम लुक देते हैं।

एलजी के10 स्मार्टफोन को सीईएस ट्रेड शो से पहले लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट के जरिए कंपनी किफायती हैंडसेट खरीदने की इच्छा रहने वाले ग्राहकों को लुभाना चाहती है। इसके 3जी और एलटीई वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। इसके तीन रैम वेरिएंट, दो प्रोसेसर वेरिएंट और दो कैमरा वेरिएंट पेश किए गए हैं।
Advertisement

3जी वेरिएंट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का होगा जो मार्केट पर निर्भर करेगा। हैंडसेट में 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। एलजी के10 के 4जी एलटीई वेरिएंट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ या 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा जो मार्केट पर निर्भर करेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और फ्रंट कैमरा 8 या 5 मेगापिक्सल का होगा, यह भी मार्केट पर निर्भर करेगा।
Advertisement

एलजी अपने के10 स्मार्टफोन के दोनों ही वेरिएंट के लिए तीन तरह का रैम देगी- 1 जीबी, 1.5 जीबी और 2 जीबी। एलजी के10 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी या 8 जीबी होगी। 2300 एमएएच की बैटरी स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 146.6x74.8x8.8 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.