एलजी जी5 में होगा आइरिस स्कैनर, फरवरी में लॉन्च किए जाने का दावा

एलजी जी5 में होगा आइरिस स्कैनर, फरवरी में लॉन्च किए जाने का दावा
विज्ञापन
ताइवान से एलजी कंपनी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर एक अहम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि दक्षिण कोरिया की यह इलेक्ट्रॉनिक्स अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 को फरवरी में लॉन्च कर सकती है।

ज़ीलर चाइना ने एक वीबो पोस्ट जारी करके दावा किया है कि एलजी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट मेटल यूनीबॉडी वाला होगा। इसमें आइरिस-स्कैनर के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो एलजी जी5 दो अलग-अलग बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से लैस पहला स्मार्टफोन बन जाएगा।

इस वीबो पोस्ट में हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया गया है। इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5.6 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होने की जानकारी दी गई है। गौर करने वाली बात है कि एलजी जी4 में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं था।

फिलहाल, ये दावे एक तरह से अफवाह या कयास ही हैं। क्योंकि एलजी ने अब तक किसी फ्लैगशिप डिवाइस पर काम करने की जानकारी भी नहीं दी है। ऐसे में इस लीक की विश्वसनीयता पर सवाल उठते ही हैं।

याद दिला दें कि कंपनी ने 2015 में अपना फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी जी4 पेश किया था। भारत में इस हैंडसेट की बिक्री जून महीने में 51,000 रुपये में शुरू हुई थी। एलजी जी3, क्वाड एचडी डिस्प्ले से लैस एलजी का पहला स्मार्टफोन था।

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने हाल ही में अपने क्लास स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट एलजी ज़ीरो पेश किया था। 776353
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »