एलजी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 स्मार्टफोन की पहली झलक

एलजी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 स्मार्टफोन की पहली झलक
विज्ञापन
बार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में एलजी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 लॉन्च किया। शानदार स्पेसिफिकेशन और फंक्शन से लैस एलजी जी5 दुनिया के बाकी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक झटका माना जा रहा है। एमडब्ल्यूसी में हमने एलजी जी5 के साथ कुछ वक्त गुजारा। वीडियो में देखें फोन की पहली झलक।

फोन की कार्यक्षमता बढ़ाने वाले मॉड्यूलर डिजाइन और रिमूवेबल बैटरी की वजह से एलजी जी5 पहले ही काफी तारीफें बटोर चुका है। एलजी के इन मॉड्यूल को एलजी फ्रेंड्स कहा जा रहा है जिसका मतलब है कि एलजी जी5 के साथ आने वाली ये डिवाइस जी5 से अटैच की जा सकती हैं।

(यह भी पढ़ें: एलजी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन )

कैम प्लस को जी5 में बैटरी स्लॉट के जरिये अटैच किया जा सकता है जिससे फोन में सुविधाजनक ग्रिप मिलती है और डीएसएलआर जैसा आसान कंट्रोल। इस मॉड्यूल से फोन को 1200 एमएएच की बैटरी भी मिलती है।

बात की जाए फोन के स्पेसिफिकेशन की तो एलजी जी5 में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्यूएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्पेल की मदद से यूजर टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है।

फोन में चार जीबी का रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।


एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्ल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी में स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी है।

एलजी जी5 स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, टाइप-सी यूएसबी, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। एलजी जी 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। हैंडसेट सिल्वर, गोल्ड, पिंक और टाइटन कलर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »