5.7 इंच स्क्रीन वाला LG G4 Stylus 24,990 रुपये में मिलेगाः रिपोर्ट

5.7 इंच स्क्रीन वाला LG G4 Stylus 24,990 रुपये में मिलेगाः रिपोर्ट
विज्ञापन
खबर है कि एलजी (LG) अपने हैंडसेट जी4 स्टाइलस (G4 Stylus) को भारत में 24,990 रुपये में लॉन्च करेगा। ये जानकारी मुबंई के एक रिटेलर ने दी। वैसे कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की और ना ही इस डिवाइस को वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

महेश टेलीकॉम (Mahesh Telecom) ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि एलजी जी4 स्टाइलस (LG G4 Stylus) स्मार्टफोन कुछ ही दिनों में दुकानों पर उपलब्ध हो जाएंगे और उसके बाद बिक्री शुरू होगी।

रिटेलर ने इस हैंडसेट के साथ मिलने वाले एडिशनल ऑफर की भी जानकारी शेयर की है। G4 Stylus हैंडसेट खरीदने वाले कंज्यूमर को 16GB का माइक्रोएसडी कार्ड (कीमत 500 रुपये) और क्विक सर्कल (Quick Circle) ब्रांड का केस (कीमत 5,000 रुपये) गिफ्ट के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा हंगामा (Hungama) ऐप पर 45 दिन के लिए डाउनलोड और रॉकस्टैंड (Rockstand) मोबाइल ऐप पर 2,000 रुपये की डाउनलोडिंग भी फ्री होगी।

LG G4 Stylus एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी के LG UX 4.0 UI का इस्तेमाल किया गया है। G4 Stylus में 5.7 इंच के डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जो G4 के 5.5 इंच के स्क्रीन से थोड़ा ज्यादा है। नाम से ही साफ है कि इस हैंडसेट में नोट बनाने के लिए रबरडियम स्टायलस दिया गया है।

G4 Stylus स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें, तो हैंडसेट में गेस्चर शॉट, नॉक कोड और ग्लांस व्यू जैसे फीचर हैं।

LG G4 Stylus में 5.7 इंच का HD (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 258ppi। हैंडसेट में 1GB का रैम (RAM) है और इनबिल्ट स्टोरेज 8GB की, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। हैंडसेट में 3000mAh की रीमूवेबल बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »