एलजी जी फ्लैक्स 3 में होगा स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 25 मई 2016 11:48 IST
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने पिछले साल की शुरुआत में अपने एलजी जी फ्लैक्स हैंडसेट का सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पेश किया था। लेकिन इस हैंडसेट के तीसरे जेनरेशन डिवाइस के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ा है। खबर आ रही है कि कंपनी इस हैंडसेट का तीसरा जेनरेशन डिवाइस जल्द पेश कर सकती है। शुरुआत में तो इस हैंडसेट को 2016 के मार्च में ही लॉन्च किए जाने की खबर थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब एक मीडिया रिपोर्ट में एलजी जी फ्लैक्स 3 की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। ध्यान रहे कि इस रिपोर्ट में खबर देने वाले सूत्र पर पूरी तरह से भरोसा नहीं जताया गया है। ऐसे में हमारा भी सुझाव होगा कि इसे फिलहाल कयास से ज्यादा कुछ और नहीं मानें।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलजी जी फ्लैक्स 3 का डिजाइन एलजी जी5 जैसा होगा। इस हैंडसेट को बर्लिन में 2-7 सितंबर को आयोजित होने वाले आईएफए 2016 में पेश किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है कि यह 5.5 इंच के क्वाडएचडी (1440 x 2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 4 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस हैंडसेट में सेल्फ हीलिंग स्किन की वापसी होगी या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG G Flex 3 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.