लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च

लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • इनवाइट से इस स्मार्टफोन के 7 दिसंबर को लॉन्च होने का पता चला है
  • ज़ूक के सीईओ ने ज़ूक एज का इनवाइट साझा किया
  • ज़ूक एज में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर हो सकता है
विज्ञापन
लेनोवो आज अपने ऑनलाइन ब्रांड ज़ूक के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेनोवो ज़ूक एज को बुधवार को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी  के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट और मौज़ूदा ज़ूक सीईओ चांग चेंग ने मंगलवार को इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा करने वाले इनवाइट को साझा किया। लॉन्च के साथ ही इस फोन की कीमत, आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।

लेकिन बुधवार को होने वाले लॉन्च से पहले ही ज़ूक एज स्मार्टफोन को लेकर कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन को बेज़ेल रहित डिस्प्ले और घुमावदार किनारों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन ताजा रिपोर्ट में इन दावों का खंडन किया गया है। इस स्मार्टफोन में किनारे मेटल के हो सकते हैं। फोन का रियर ग्लास से बने होने और डिस्प्ले के नीचे होम बटन दिए जाने की उम्मीद है। ज़ूक एज स्मार्टफोन में नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। यह डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,800 रुपये) हो सकती है।

इससे पहले एक लीक में ज़ूक एज में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस फोन को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन में डिस्प्ले के ननीचे होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो ज़ूक एज स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की उम्मीद है जिसके ऊपर 2.0 स्किन होगी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »