Lenovo Z6 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी से है लैस

Lenovo Z6 में एंड्रॉयड पाई पर आधारित ज़ेडयूआई 11 है। इसमें 6.39 इंच का ओलेड डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

Lenovo Z6 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी से है लैस

Lenovo Z6 Price: लेनोवो ज़ेड6 की शुरुआती कीमत करीब 19,000 रुपये है

ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
  • Lenovo Z6 वाटरड्रॉप नॉच से है लैस
  • Lenovo Z6 Pro और Lenovo Z6 Youth Edition पहले हो चुके हैं लॉन्च
विज्ञापन
Lenovo Z6 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। बता दें कि लेनोवो ने चीनी मार्केट में पहले ही Lenovo Z6 Pro और Lenovo Z6 Youth Edition कर दिया है। Lenovo Z6 इस सीरीज़ का लेटेस्ट हैंडसेट है। लेनोवो ज़ेड6 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। आइए अब आपको Lenovo Z6 की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Lenovo Z6 की कीमत

लेनोवो ज़ेड6 के कई वेरिएंट उतारे गए हैं। इस फोन की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,099 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) में बेचा जाएगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) है। फोन को ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।

डिज़ाइन की बात करें तो Lenovo Z6 वाटरड्रॉप नॉच, पतले बॉर्डर और वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
 

Lenovo Z6 स्पेसिफिकेशन

लेनोवो ज़ेड6 में एंड्रॉयड पाई पर आधारित ज़ेडयूआई 11 है। इसमें 6.39 इंच का ओलेड डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और 8 जीबी तक रैम से लैस है।

Lenovo Z6 के पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। डेप्थ इफेक्ट के लिए 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

हैंडसेट की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5 और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 157x74.5x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 159 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo Z6, Lenovo Z6 Price, Lenovo Z6 Specifications, Lenovo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »