Lenovo Z6 Pro में होगा हाइपरविज़न कैमरा और 5जी सपोर्ट

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने 5जी स्मार्टफोन को पेश किया। इस दौरान LG, Huawei, Xiaomi, ZTE, OnePlus, Oppo और Sony जैसे ब्रांड के 5जी फोन की झलक देखने को मिली।

Lenovo Z6 Pro में होगा हाइपरविज़न कैमरा और 5जी सपोर्ट
ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 Pro हैंडसेट 5जी नेटवर्क पर चलेगा
  • लेनोवो ज़ेड6 प्रो नेक्स्ट जेनरेशन कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आएगा
  • फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने 5जी स्मार्टफोन को पेश किया। इस दौरान LG, Huawei, Xiaomi, ZTE, OnePlus, Oppo और Sony जैसे ब्रांड के 5जी फोन की झलक देखने को मिली। इस दौरान हमारा सामना Lenovo की चुप्पी से हुआ। कंपनी द्वारा MWC 2019 में Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसकी जगह कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की झलक मिली।

Lenovo Phone के वाइस प्रेसिडेंट एडवर्ड चैंग ने कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेनोवो ज़ेड6 प्रो के बारे में बताया और 5जी नेटवर्क के भविष्य को लेकर चर्चा भी की। चैंग ने बताया कि भविष्य में 5जी नेटवर्क पर ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाले वीडियो और फोटो देख पाना आसान हो जाएगा।

Lenovo Z6 Pro हैंडसेट 5जी नेटवर्क पर चलेगा। इसमें नया 'HyperVision' कैमरा होगा। इस पर 'हाइपर वीडियोज़' चलेगा। लेनोवो ने फिलहाल इस खास किस्म के वीडियो के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। भरोसा दिलाया गया है कि आने वाले दिनों में इसके बारे में और विस्तार से बताया जाएगा।

चैंग ने कहा कि लेनोवो ज़ेड6 प्रो नेक्स्ट जेनरेशन कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आता है। उन्होने कहा कि लेनोवो अपने हाइपर वीडियो कैमरा पर काम कर रही है। इसे जून में लेनोवो ज़ेड6 प्रो के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान लेनोवो के इस अधिकारी ने नए Nokia 9 PureView का भी ज़िक्र किया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MWC, MWC 2019, Lenovo, Lenovo Z6 Pro
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »