Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note लॉन्च हुए भारत में, जानें इनके बारे में

Lenovo Z6 Pro है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। Lenovo K10 Note में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं और Lenovo A6 Note एक डुअल रियर कैमरा फोन है।

Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note लॉन्च हुए भारत में, जानें इनके बारे में

Lenovo K10 Note की कीमत 13,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है Lenovo Z6 Pro में
  • लेनोवो के10 नोट में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम
  • लेनोवो ए6 नोट की बैटरी 4,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लेनोवो ज़ेड6 प्रो एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे अप्रैल महीने में चीनी मार्केट में उतारा गया था। अब इसे भारतीय मार्केट में पेश कर दिया गया है। लेनोवो ब्रांड का यह हैंडसेट 6.39 इंच के एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं। लेनोवो के6 नोट बजट हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप है, वहीं, लेनोवो के10 नोट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।
 

Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note, and Lenovo A6 Note price in India, availability

लेनोवो ज़ेड6 प्रो का एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 33,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह सिर्फ काले रंग में उपलब्ध होगा। बिक्री 11 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर होगी।

लेनोवो के10 नोट की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट 16 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। फोन की बिक्री नाइट ब्लैक रंग में होगी।

अब बात लेनोवो ए6 नोट की। इसका एक मात्र वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। फोन को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन 11 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। इसे ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। तीनों ही फोन के साथ जियो सब्सक्राइबर्स को 2,200 रुपये तक का कैशबैक और अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
 

Lenovo Z6 Pro specifications

लेनोवो ज़ेड6 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ज़ेडयूआई 11 पर चलेगा। डुअल-सिम (नैनो) Lenovo Z6 Pro में 6.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फेस अनलॉक सपोर्ट भी फोन में मौज़ूद है। Lenovo Z6 Pro में क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 8 जीबी रैम दिए गए हैं। Lenovo ने ज़ेड6 प्रो में तापमान नियंत्रण के लिए पीसी ग्रेड का कोल्डफ्रंट लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है।
 
lenovoz6pro

Lenovo Z6 Pro की अहम खासियत है कैमरा सेटअप। स्मार्टफोन एआई से लैस चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का एफ/ 1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है और साथ में एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) कैमरा और पीडीएएफ सेंसर को भी फोन का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी ने ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी दिया है। यूज़र्स सुपर नाइट सीन, सुपर मैक्रो, सुपर वाइड एंगल, सुपर बॉडी और डुअल सीन का भी मज़ा ले पाएंगे। Lenovo के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

लेनोवो ज़ेड6 प्रो 128 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल फ्रिंक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग और रीवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Lenovo K10 Note specifications

लेनोवो के10 नोट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। यह वाटरड्रॉप नॉच, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 93 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।


लेनोवो के10 नोट तीन रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। उिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

फोन की बैटरी 4,050 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। Lenovo K10 Note का डाइमेंशन 156.6x74.3x7.88 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

Lenovo A6 Note specifications

डुअल सिम लेनोवो ए6 नोट में 6.09 इंच की एचडी+ स्क्रीन है, 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह वाटरड्रॉप नॉच से लैस है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
 
lenovoa6note

यह एक डुअल कैमरा फोन है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एक मात्र 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। .

लेनोवो ए6 नोट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Lenovo A6 Note में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर और यह फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.09 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good app & gaming performance
  • Decent battery life
  • Vibrant display
  • Decent daylight images
  • कमियां
  • Looks bland, body attracts smudges easily
  • Average low light photos and video performance
  • Dated security patch
  • Charging isn’t very quick
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »