Lenovo A6 Note Sale: लेनोवो ए6 नोट की पहली सेल आज Flipkart पर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Lenovo A6 Note Sale: लेनोवो ए6 नोट की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। हैंडसेट खरीदने से पहले यहां जानें ऑफर्स के बारे में।

Lenovo A6 Note Sale: लेनोवो ए6 नोट की पहली सेल आज Flipkart पर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Lenovo A6 Note Sale: लेनोवो ए6 नोट सेल आज Flipkart पर

विज्ञापन
Lenovo A6 Note Sale: लेनोवो ए6 नोट की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। याद करा दें कि इस महीने के शुरुआत में Lenovo A6 Note को Lenovo Z6 Pro और Lenovo K10 Note स्मार्टफोन के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। लेनोवो के6 नोट की अहम खासियतों की अगर बात करें तो इस बजट हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है और यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अगर आप भी Lenovo A6 Note खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको हैंडसेट की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Lenovo A6 Note Price in India, ऑफर्स

भारत में लेनोवो ए6 नोट की कीमत की बात करें तो इसका एक मात्र वेरिएंट है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन की बिक्री दोपहर 12 Flipkart पर शुरू होगी। Lenovo A6 Note के दो कलर वेरिएंट हैं, ब्लैक और ब्लू।
7tcrsnh4

Lenovo A6 Note Sale: लेनोवो ए6 नोट सेल Flipkart पर
Photo Credit: Flipkart

लेनोवो ए6 नोट के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक, HDFC बैंड डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक और Axis बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Lenovo A6 Note specifications

डुअल सिम लेनोवो ए6 नोट में 6.09 इंच की एचडी+ स्क्रीन है, 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह वाटरड्रॉप नॉच से लैस है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

यह एक डुअल कैमरा फोन है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एक मात्र 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। .

लेनोवो ए6 नोट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Lenovo A6 Note में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर और यह फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.09 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »