Lenovo Z5 Pro होगा 1 अक्टूबर को लॉन्च

लेनोवो जल्द अपना पहला स्लाइडर कैमरे वाला स्मार्टफोन Lenovo Z5 Pro को लॉन्च करेगी। कंपनी के प्रबंधक ने इस बात को कंफर्म किया है कि लेनोवो जेड5 प्रो 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

Lenovo Z5 Pro होगा 1 अक्टूबर को लॉन्च
ख़ास बातें
  • Oppo Find X की तरह Lenovo Z5 Pro में हो सकता है स्लाइडर कैमरा
  • लेनोवो जेड5 प्रो में हो सकता है डिस्प्ले नॉच डिजाइन
  • Lenovo Z5 Pro की कीमत का खुलासा नहीं हुआ
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो जल्द अपना पहला स्लाइडर कैमरे वाला स्मार्टफोन Lenovo Z5 Pro को लॉन्च करेगी। कंपनी के प्रबंधक ने इस बात को कंफर्म किया है कि लेनोवो जेड5 प्रो 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। याद करा दें कि वीपी चैंग चेन ने जून में लॉन्च हुए Lenovo Z5 के लॉन्च से पहले कई टीजर जारी किए थे। लेनोवो जेड5 को लेकर ऐसा कहा जाता था कि यह डिस्प्ले नॉच डिजाइन, बड़ी बैटरी और 4 टीबी स्टोरेज वाला फोन होगा। लेकिन जब Lenovo Z5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया तो इनमें से कोई भी फीचर हैंडसेट में मौजूद नहीं था।  

बीजिंग में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी के एक प्रबंधक ने Lenovo Z5 Pro को सबके सामने प्रस्तुत किया। तस्वीर देखने से पता चलता है कि लेनोवो का यह हैंडसेट नॉच डिजाइन के साथ आएगा। चीनी वेबसाइट Weibo पर कहा गया कि लेनोवो जेड5 प्रो को चीन में 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस दिन को चीन में नेशनल डे के रूप में भी मनाया जाता है।


Weibo पर Lenovo Z5 Pro की एक वीडियो भी लीक हुई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लेनोवा के इस हैंडसेट में Oppo Find X की तरह स्लाइडर कैमरा दिया जा सकता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैमरा को ऊपर-नीचे आसानी से स्लाइड किया जा सकता है। गौर करने वाली बात यहां यह है कि ओप्पो फाइंड एक्स में मोटर लगी है जो कैमरा को स्लाइड करने में मदद करती है। लेकिन लेनोवो जेड 5 प्रो में ऐसा नहीं है, इसमें आपको खुद से ही कैमरा को स्लाइड करना होगा। Lenovo Z5 Pro के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और कीमत से पर्दा लॉन्च इवेंट वाले दिन ही उठेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo Z5 Pro, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »