लेनेवो वाइब एक्स3 हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

लेनेवो वाइब एक्स3 हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेनेवो ने भारत में अपना वाइब एक्स 3 स्मार्टफोन 19,999 रुपये में लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर गुरुवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। गौरतलब है कि कंपनी ने इस महीने में ही अपना वाइब के4 नोट फोन 11,999 रुपये में लॉन्च किया था। गौरतलब है कि लेनेवो वाइब एक्स3 स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इस दौरान कंपनी ने अपने वाइब एक्स3 फोन का 'यूथ' वेरिएंट भी पेश किया था जिसे फिलहाल भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।

लेनेवो वाइब एक्स3 में 5.5 इंच का एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र सिर्फ एक ही सिम कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वाइब एक्स3 हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 418 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

वाइब एक्स3 में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स 230 सेंसर, एलईडी फ्लैश, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोटोग्राफी के दीवानों के लिए अच्छी खबर यह है कि स्मार्टफोन प्रो मोड, स्मार्ट असिस्ट, स्लो मोशन और लाइटस्केप जैसे सॉफ्टवेयर फ़ीचर के साथ आता है।

भारत में लॉन्च किया गया वाइब एक्स3 फोन 3500 एमएएच की बैटरी से लैस है जो चीन में पेश किए गए वेरिएंट से 100 एमएएच कम है। 4जी एलटीई के अलावा लेनेवो वाइब एक्स3 में वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में आईआर ब्लास्टर है जिसे पील ऐप के साथ इस्तेमाल करने पर यूज़र सिनेमा और सीरियल को अपने टेलीविज़न सेट पर देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »