• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनेवो वाइब एक्स3 में है फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

लेनेवो वाइब एक्स3 में है फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

लेनेवो वाइब एक्स3 में है फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
लेनेवो ने सोमवार को अपने वाइब एक्स3 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। कंपनी ने चीन में लेनेवो वाइब एक्स3 के दो वेरिएंट पेश किए। 32 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) है और यूथ वेरिएंट 1,889 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) में मिलेगा। कंपनी ने इस हैंडसेट का टॉप एंड वेरिएंट भी पेश किया। 64 जीबी की स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) है।

गौर करने वाली बात है कि सभी मॉडल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। अफसोस की बात यह है कि फिलहाल लेनेवो वाइब एक्स3 हैंडसेट को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी खुलासा नहीं किया है कि हैंडसेट एंड्रॉयड के किस वर्ज़न से लैस होंगे।

लेनेवो वाइब एक्स3 के दोनों वेरिएंट के कई फ़ीचर एक जैसे हैं। दोनों ही वेरिएंट में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) के डिस्प्ले हैं और खरोंच से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मौजूद है। दोनों ही हैंडसेट में रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होंगे। दोनों ही वर्ज़न हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आते हैं, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र सिर्फ एक ही सिम कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। दोनों ही वेरिएंट 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएंगे।

वाइब एक्स3 और वाइब एक्स3 (यूथ) वेरिएंट में मुख्य अंतर चिपसेट, रैम और स्टोरेज का है। वाइब एक्स3 हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम के साथ आएगा। वहीं, यूथ वेरिएंट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 2 जीबी के रैम से लैस होगा।
lenovo vibe x3 youth
वाइब एक्स3 32 जीबी और 64 जीबी की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आता है। यूथ वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। दोनों ही मॉडल में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है।

वाइब एक्स3 में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स 230 सेंसर, एलईडी फ्लैश, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। वाइब एक्स3 (यूथ) वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वाइब एक्स3 को पावर देने का काम करेगी 3600 एमएएच की बैटरी, जबकि यूथ वेरिएंट 3400 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »