लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन 4 जुलाई से बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जून 2016 10:20 IST
लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी ख़बर है। 4 जुलाई से लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया की साइट पर ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इसकी जानकारी लेनोवो इंडिया ने बुधवार को दी। कंपनी ने बताया कि अब तक उसने दो फ्लैश सेल में इस हैंडसेट के एक लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं। कंपनी ने बुधवार की फ्लैश सेल में 48,500 यूनिट बेचने की जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि मांग पूरी करने के लिए लेनोवो वाइब के5 की प्रोडक्शन बढ़ा दी गई है। याद दिला दें कि इस हैंडसेट की पहली फ्लैश सेल पिछले हफ्ते आयोजित की गई थी। ओपन सेल के दौरान हैंडसेट खरीदने के लिए ग्राहकों को रजिस्टर नहीं करना पड़ेगा।
Advertisement

गौरतलब है कि लेनोवो वाइब के5 कंपनी का एक बजट हैंडसेट है जिसे इस साल की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। इसके साथ कंपनी ने लेनोवो वाइब के5 प्लस को भी लॉन्च किया था जिसे मार्च महीने में भारत में 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया। गौरतलब है कि लेनोवो वाइब के5 भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 5 इंच के फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

लेनोवो वाइब के5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं। 2700 एमएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करती है।
Advertisement

इसके अलावा लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन कंपनी की थियेटरमैक्स टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, यानी यूज़र इस हैंडसेट के साथ एंटवीआर हेडसेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.