• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनोवो वाइब के5 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो वाइब के5 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो वाइब के5 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन वाइब के5 लॉन्च कर दिया है। लेनोवो वाइब के5 भारत में 6,999 रुपये में मिलेगा। लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर उपलब्ध होगा। 22 जून को आयोजित होने वाली पहली फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन 13 जून को दोपहर 1 बजे से शुरू हो जाएंगे। यह स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

गौरतलब है कि लेनोवो वाइब के5 कंपनी का एक बजट हैंडसेट है जिसे इस साल की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। इसके साथ कंपनी ने लेनोवो वाइब के5 प्लस को भी लॉन्च किया था जिसे मार्च महीने में भारत में 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया।

लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 5 इंच के फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो वाइब के5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं। 2700 एमएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करती है।

इसके अलावा लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन कंपनी की थियेटरमैक्स टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, यानी यूज़र इस हैंडसेट के साथ एंटवीआर हेडसेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  2. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  5. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  6. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  7. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  8. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  9. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  10. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »