जनवरी से अब तक भारत में बिकी वाइब के4 नोट की 5 लाख यूनिट: लेनोवो

जनवरी से अब तक भारत में बिकी वाइब के4 नोट की 5 लाख यूनिट: लेनोवो
विज्ञापन
लेनोवो ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी ने अब तक भारत में अपने वाइब के4 नोट स्मार्टफोन की 5 लाख यूनिट बेची है। भारत में इस फोन की बिक्री 19 जनवरी से शुरू हुई थी। लेनोवो वाइब के4 नोट के अलावा कंपनी ने खुलासा किया कि अब तक 100,000 यूनिट वर्चुअल रिएलिटी (वीआर) हेडसेट भी बिक चुके हैं। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर यह हेडसेट 1,299 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

( यह भी पढ़ें: लेनोवो वाइब के4 नोट का रिव्यू )

वाइब के4 नोट की 5 लाख यूनिट बिकने का दावा इसलिए भी खासा रोचक है क्योंकि कंपनी ने फरवरी में कहा था कि जनवरी से अब तक फोन की 180,000 यूनिट बिकी हैं। इसका मतलब है कि कंपनी ने तीन महीने से भी कम समय में वाइब के4 नोट की 3 लाख से ज्यादा यूनिट बेचीं। जनवरी में लॉन्च के समय वाइब के4 नोट वीआर हेडसेट के साथ 13,299 रुपये में लॉन्च किया गया था। फरवरी से वाइब के4 नोट बिना किसी रजिस्ट्रेशन के सामान्य तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया था।

कंपनी ने इस खास क्षण के बाद लेनोवो वाइब के4 नोट और वीआर हेडसेट को एक साथ 12,499 रुपये में उपलब्ध कराएही। पहले, वाइब के4 नोट और वीआर हेडसेट अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध थे। लेनोवो ने पुष्टि की है कि वाइब के4 नोट और वीआर हेडसेट की बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी।


याद दिला दें, लेनोवो वाइब के4 नोट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी वाइब यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसके ऊपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मौजूद है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है और यूज़र को कलर बैलेंस करने का कंट्रोल भी मिलता है। इसमें 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने का काम करेगा 3 जीबी का रैम।

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक)  की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। लेनोवो के इस लेटेस्ट हैंडसेट का वज़न 158 ग्राम है और इसका सबसे पतला हिस्सा 3.8 मिलीमीटर का है। हैंडसेट में मौजूद है 3300 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में डुअल-फ्रंट स्पीकर मौजूद हैं और साथ में डॉल्बी एटमस ऑडियो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  2. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  3. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  4. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  8. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  10. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »