• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनोवो एस5 के कई स्पेसिफिकेशन लीक, फेस अनलॉक और फुलस्क्रीन डिस्प्ले से होगा लैस

लेनोवो एस5 के कई स्पेसिफिकेशन लीक, फेस अनलॉक और फुलस्क्रीन डिस्प्ले से होगा लैस

कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए ताज़ा टीज़र में ज़िक्र किए गए फीचर से साफ है कि लेनोवो एस5 सीधे तौर पर शाओमी रेडमी नोट 5 को चुनौती देगा।

लेनोवो एस5 के कई स्पेसिफिकेशन लीक, फेस अनलॉक और फुलस्क्रीन डिस्प्ले से होगा लैस
ख़ास बातें
  • लेनोवो अपने अगले स्मार्टफोन लेनोवो एस5 से 20 मार्च को पर्दा उठाएगी
  • लेनोवो एस5 सीधे तौर पर शाओमी रेडमी नोट 5 को चुनौती देगा
  • यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले फुलस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा
विज्ञापन
लेनोवो अपने अगले स्मार्टफोन लेनोवो एस5 से 20 मार्च को पर्दा उठाएगी। स्मार्टफोन के बारे में अब तक कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। कंपनी ने तो इसके लिए आधिकारिक टीज़र भी जारी किया है। इस बीच कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए ताज़ा टीज़र में ज़िक्र किए गए फीचर से साफ है कि लेनोवो एस5 सीधे तौर पर शाओमी रेडमी नोट 5 को चुनौती देगा।  

लेनोवो के अधिकारी चांग चेंग ने वीबो पर एक पोस्ट ज़ारी किया जो Lenovo S5 का टीज़र है। इस टीज़र से हमें हैंडसेट के कई अहम फीचर के बारे में पता चलता है। टीज़र के मुताबिक, स्मार्टफोन मेटल यूनीबॉडी डिजाइन वाला होगा। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले फुलस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा जो इनबिल्ट पोर्ट्रेट मोड और बोकेह इफेक्ट के साथ आएगा। इसके अलावा कैमरे में एक ब्यूटी मोड भी होगा। गौर करने वाली बात है कि लेनोवो एस5 सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक के साथ आएगा।

चैंग ने स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पावर्ड स्मार्ट इंजन होने की बात बताई है। इसके अलावा लेनोवो ने लंबी बैटरी लाइफ का दावा किया है। इसके अलावा यह लेटेस्ट ज़ेडयूआई वर्ज़न से लैस होगा। मज़ेदार बात यह है कि लेनोवो ने इस स्मार्टफोन में बेहद ही सुरक्षित पेमेंट विकल्प भी दिया है।

पिछले हफ्ते चेंग ने इनवाइट पोस्ट किया था। इनवाइट 20 मार्च को होने वाले इवेंट का था, जहां पर कंपनी अपनी एस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पेश करेगी।

चेंग द्वारा पोस्ट किए गए एक अन्य टीज़र के मुताबिक, हैंडसेट ज़ेयूके के ज़ेडयूआई सॉफ्टवेयर पर चलेगा। बाद में उन्होंने लेनोवो एस5 की एक तस्वीर भी सार्वजनिक की जो हैंडसेट के लाल कलर वेरिएंट की थी। तस्वीर से यह भी पता चला है कि फोन में डुअल कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है। चैंग ने शाओमी को चुनौती देते हुए कहा था कि लेनोवो एस5, शाओमी रेडमी नोट 5 के स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम वेरिएंट से पावरफुल होगा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि लेनोवो एस5 में 5.65 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो और 3000 एमएएच बैटरी होगी। फिलहाल, लेनोवो एस5 की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Lenovo, Lenovo S5, Lenovo S5 Specifications, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाला नया फोन Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 200MP का है कैमरा
  2. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  3. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  5. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  6. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  10. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »