लेनोवो एस5 स्मार्टफोन 20 मार्च को हो सकता है लॉन्च

चीनी कंपनी लेनोवो 20 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाने जा रही है। कंपनी की तरफ से एक टीज़र तस्वीर साझा की गई है, जिसे इस इवेंट का इनवाइट माना जा रहा है।

लेनोवो एस5 स्मार्टफोन 20 मार्च को हो सकता है लॉन्च

लेनोवो एस5 (File)

ख़ास बातें
  • लेनोवो 20 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन
  • कंपनी की तरफ से एक टीज़र तस्वीर शेयर की गई
  • लेनोवो एस5 हो सकता है नया स्मार्टफोन
विज्ञापन
चीनी कंपनी लेनोवो 20 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाने जा रही है। कंपनी की तरफ से एक टीज़र तस्वीर साझा की गई है, जिसे इस इवेंट का इनवाइट माना जा रहा है। यह फोन लेनोवो एस5 हो सकता है। लॉन्च डेट के अलावा, तस्वीर से भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कंपनी एस सीरीज़ का स्मार्टफोन लेकर आ रही है। हाल में रिलीज़ हुए एक और टीज़र में पता चला था कि नया फोन में एंड्रॉयड के टॉप पर ज़ेडयूआई स्किन होगी।
 
lenovo

चीनी सोशल साइट वीबो पर लेनोवो के एक अधिकारी चैंग चेंग ने इनवाइट पोस्ट किया, जिस पर 20 मार्च का ज़िक्र है। हालांकि, फोन के सटीक नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसे लेनोवो एस5 माना जा रहा है। चेंग द्वारा पोस्ट किए गए एक अन्य टीज़र के मुताबिक, हैंडसेट ज़ेयूके के ज़ेडयूआई सॉफ्टवेयर पर चलेगा।

हाल में चेंग ने कथित लेनोवो एस5 की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें मेटल बॉडी और कर्व्ड डिज़ाइन देखा गया था। पिछली अफवाहों की बात करें फोन 6000 एमएएच बैटरी से लैस होकर आ सकता है। साथ ही आशंका है कि कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में जगह दे। कीमत और उपलब्धता को लेकर सही जानकारी लॉन्च के साथ ही मिलेगी। ध्यान रहे, लेनोवो लंबे समय से खाली है इस रिक्त स्थान को कंपनी संभवत: एस5 के दम पर भरने जा रही है। भारत में यह फोन कब लॉन्च होगा, इसे लेकर भी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Lenovo, Lenovo S5, Lenovo S5 specifications, Mobiles, ZUI, ZUK
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »