मोटो एम2 अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च, मोटो एक्स4 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा

हाल ही में भारत में मोटो एम स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हुआ था। अब इंटरनेट पर मोटो एम के अपग्रेडेड वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक हुई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, मोटो एम2 में 6 जीबी रैम दिया जाएगा और कंपनी फोन को अक्टूबर में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2017 12:14 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एम2 में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • मोटो एम2 को पिछले वेरिएंट से ज़्यादा बाज़ारों में लॉन्च किया जाएगा
  • मोटो एक्स4 में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर हो सकता है
हाल ही में भारत में मोटो एम स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हुआ था। अब इंटरनेट पर मोटो एम के अपग्रेडेड वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक हुई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, मोटो एम2 में 6 जीबी रैम दिया जाएगा और कंपनी फोन को अक्टूबर में लॉन्च करेगी। इसके अलावा आने वाले मोटो एम2 को पिछले वेरिएंट से ज़्यादा बाज़ारों में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। इसके अलावा, कंपनी के चर्चित मोटो एक्स4 स्मार्टफोन  के बारे में भी जानकारी लीक हुई है।

सबसे पहले बात करते हैं मोटो एम2 की, टिप्स्टर एंड्री यातिम ने बताया है कि नए फोन को पिछले वेरिएंट से ज़्यादा बाज़ारों में उपलब्ध कराया जाएगा। नए मोटो एम2 स्मार्टफोन में 'कटिंग एज' मीडियाटेक प्रोसेसर होने की उम्मीद है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यातिम का कहना है कि आने वाले लेनोवो स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व  6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

पिछले महीने ही, एक गीकबेंच लिस्टिंग से आने वाले संभावित मोटो एम2 लेनोवो स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। लिस्टिंग से फोन में हीलियो एक्स20 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा और 4 जीबी रैम होने का पता चलता है।

अब बात करते हैं मोटो एक्स4 की, वेंचरबीट के इवान ब्लास की रिपोर्ट में कंपनी के प्लान की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन इस साल की चौथी तिमाही में पेश किया जाएगा। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, मोटो एक्स4 एक एल्युमिनियम बॉडी वाला फोन होगा जिसमें 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा।
Advertisement

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसका डुअल कैमरा सेटअप। फोन में 8 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। मोटो एक्स4 के वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेट के साथ आने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा फोन में आगे की तरफ़ एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा जिसे डिवाइस को अनलॉक करने के साथ-साथ दूसरे नेविगेशन कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

आने वाले मोटो एक्स4 के एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने की ख़बरें हैं। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलेगा। फोन में 4 जीबी रैम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3000 एमएएच बैटरी होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि, मोटो एक्स4 पहला नॉन-गूगल स्मार्टफोन हो सकता हैर जो गूगल के प्रोजेक्ट फाई एमवीएनओ सर्विस को सपोर्ट करेगा। इसके जरिए यूज़र अलग-अलग कैरियर के बीच बेहद आसानी से स्विच कर पाएंगे।

ख़ास बात है कि, मोटो एक्स4 के नए लीक स्पेसिफिकेशन, पिछले महीने लीक हुए स्पेसिफिकेशन से अलग हैं। लेकिन पिछली लीक में स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख 30 जून बताई गई थी, जो गलत साबित हुई। अभी यह जानकारी आधिकारिक नहीं है, इसलिए हम अपने पाठकों को इन जानकारियों पर पूरी तरह भरोसा ना करने की सलाह देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  7. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  8. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.