दुनिया के पहले टैंगो स्मार्टफोन लेनोवो फैब 2 प्रो की बिक्री शुरू

दुनिया के पहले टैंगो स्मार्टफोन लेनोवो फैब 2 प्रो की बिक्री शुरू
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन पहले अगस्त में उपलब्ध होने वाला था
  • पहली बार लॉन्च होने के बाद इस स्मार्टफोन के बाजार में कई बार देरी हुई
  • इस फोन में कुल 4 कैमरे हैं
विज्ञापन
आखिरकार दुनिया का पहला टैंगो स्मार्टफोन लेनोवो फैब 2 प्रो आखिरकार अब खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को अगस्त में ऑनलाइन और सितंबर में ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर रिलीज़ किया जाना था। लेकिन इसके बाद फोन की बिक्री अक्टूबर और फिर नवंबर तक के लिेए टल गई। आखिर में एक नवंबर को इसकी बिक्री की तारीख बताया गया। कंपनी की वेबसाइट के जरिए अब यह स्मार्टफोन 499 डॉलर (करीब 33,300 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

दूसरे बाजारों में अभी इस स्मार्टफोन की उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से रिपोर्ट आई कि फैब 2 प्रो उन एशियाई बाजारों में भी मिलेगा जहां लेनोवो ने अपने स्मार्टफोन पहले भी लॉन्च किए हैं। इनमें भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस, लाओस, थाईलैंड, वियतनाम, हॉंगकॉंग, कंबोडिया और म्यांमार शामिल हैं। हालांकि, अभी इस फोन को कंपनी की भारत की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।

याद दिला दें, कि फैब 2 प्रो पहला टैंगो स्मार्टफोन है जिसे गूगल के प्रोजेक्ट टैंगो के तहत बनाया गया है। लेनोवो फैब 2 प्रो एआर और वीआर सेंसर का इस्तेमाल करके आसपास के इलाकों को भांपेगा। गूगल टैंगो के लिए डिज़ाइन किए गए एप्लिकेशन के जरिए यूज़र वर्चुअल  वर्ल्ड से इंटरेक्ट कर पाएंगे।
 

गूगल टैंगो की मदद से यूज़र रूम में रखे किसी भी ऑब्जेक्ट का साइज़ तय कर पाएंगे। ऐसा स्मार्टफोन के कैमरे के ज़रिए संभव हो पाएगा। चुनिंदा गेम को गूगल टैंगो के लिए डिजाइन किया गया है। गेम खलते वक्त यूज़र को एक वर्चुअल दुनिया का हिस्सा होने का एहसास होगा।

लेनोवो ने टैंगो ऐप स्टोर की भी घोषणा की है। फिलहाल इस स्टोर में 25 ऐप मौज़ूद हैं। साल के आखिर तक ऐप की संख्या बढ़कर 100 हो सकती है। स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही गूगल ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि गूगल प्ले पर 35 से ज्यादा ऐप लाइव हो चुके हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो फैब 2 प्रो में 6.4 इंच का क्वाडएचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 4050 एमएएच की बैटरी।

फैब 2 प्रो में कुल चार कैमरे हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर आरजीबी कैमरा है। इसके अलावा एक डेप्थ सेंसिंग इंफ्रारेड कैमरा और एक मोशन ट्रैकिंग कैमरा है। फैब 2 प्रो में 360 डिग्री का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और 4के वीडियो भी। फोन के पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »