लेनोवो फैब 2 प्रो स्मार्टफोन 1 नवंबर से होगा उपलब्ध

लेनोवो फैब 2 प्रो स्मार्टफोन 1 नवंबर से होगा उपलब्ध
ख़ास बातें
  • यह दुनिया का पहला गूगल टैंगो स्मार्टफोन है
  • इस स्मार्टफोन को पहले सितंबर महीने में लॉन्च किया जाना था
  • इस फोन में कुल चार कैमरे मौजूद हैं
विज्ञापन
दुनिया के पहले टैंगो स्मार्टफोन लेनोवो फैब 2 प्रो को 1 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन 1 नवंबर से उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को पहले सितंबर महीने में रिलीज किया जाना था।

एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, लेनोवो ने रिलीज की तारीख का ज़िक्र तो नहीं किया है। लेकिन आधिकारिक पेज पर लिखा है कि फैब 2 प्रो जल्द आएगा। 1 नवंबर से होगा उपलब्ध।

हमें स्मार्टफोन की पहली झलक जून महीने में आयोजित लेनोवो टेक वर्ल्ड इवेंट में मिली थी। इसे गूगल के साथ साझेदारी में बनाया गया है। लेनोवो फैब 2 प्रो एआर और वीआर सेंसर का इस्तेमाल करके आसपास के इलाकों को भांपेगा। गूगल टैंगो के लिए डिज़ाइन किए गए एप्लिकेशन के जरिए यूज़र वर्चुअल  वर्ल्ड से इंटरेक्ट कर पाएंगे।

गूगल टैंगो की मदद से यूज़र रूम में रखे किसी भी ऑब्जेक्ट का साइज़ तय कर पाएंगे। ऐसा स्मार्टफोन के कैमरे के ज़रिए संभव हो पाएगा। चुनिंदा गेम को गूगल टैंगो के लिए डिजाइन किया गया है। गेम खलते वक्त यूज़र को एक वर्चुअल दुनिया का हिस्सा होने का एहसास होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो फैब 2 प्रो में 6.4 इंच का क्वाडएचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 4050 एमएएच की बैटरी।

फैब 2 प्रो में कुल चार कैमरे हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर आरजीबी कैमरा है। इसके अलावा एक डेप्थ सेंसिंग इंफ्रारेड कैमरा और एक मोशन ट्रैकिंग कैमरा है। फैब 2 प्रो में 360 डिग्री का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और 4के वीडियो भी। फोन के पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo Phab 2 Pro, Mobiles, Google, Android, Google Tango
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »