• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनोवो फैब 2 प्रो टैंगो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो फैब 2 प्रो टैंगो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो फैब 2 प्रो टैंगो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 29,900 रुपये में मिलेगा
  • फैब 2 प्रो गूगल की टैंगो टीम का पहले व्यवसायिक प्रोडक्ट है
  • स्मार्टफोन कैमरा और सेंसर सेटअप के साथ आता है
विज्ञापन
लेनोवो ने भारत में अपने फैब 2 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। लेनोवो फैब 2 प्रो हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 29,900 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन को उपलब्ध करा दिया गया है।

बता दें कि फैब 2 प्रो गूगल की टैंगो टीम का पहले व्यवसायिक प्रोडक्ट है। टीम ने इस मोबाइल को मशीन विज़न देने की कोशिश की है। स्मार्टफोन कैमरा और सेंसर सेटअप के साथ आता है जिसकी मदद से फोन मोशन ट्रैकिंग, डेप्थ पर्सेप्शन और एरिया लर्निंग जैसी तकनीक से लैस है।
 
lenovo phab 2 pro

गूगल टैंगो की मदद से यूज़र रूम में रखे किसी भी ऑब्जेक्ट का साइज़ तय कर पाएंगे। ऐसा स्मार्टफोन के कैमरे के ज़रिए संभव हो पाएगा। चुनिंदा गेम को गूगल टैंगो के लिए डिजाइन किया गया है। गेम खलते वक्त यूज़र को एक वर्चुअल दुनिया का हिस्सा होने का एहसास होगा। लेनोवो ने टैंगो ऐप स्टोर की भी घोषणा की है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो फैब 2 प्रो में 6.4 इंच का क्वाडएचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 4050 एमएएच की बैटरी।

फैब 2 प्रो में कुल चार कैमरे हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर आरजीबी कैमरा है। इसके अलावा एक डेप्थ सेंसिंग इंफ्रारेड कैमरा और एक मोशन ट्रैकिंग कैमरा है। फैब 2 प्रो में 360 डिग्री का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और 4के वीडियो भी। फोन के पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »