• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 22GB रैम और 640GB वाली जबरदस्त स्टोरेज के साथ आएगा Lenovo Legion Y90! स्पेसिफिकेशन लीक

22GB रैम और 640GB वाली जबरदस्त स्टोरेज के साथ आएगा Lenovo Legion Y90! स्पेसिफिकेशन लीक

जैसे कि हमने बताया Lenovo Legion Y90 गेमिंग स्मार्टफोन में 22 जीबी रैम मिल सकती है, जिसमें 18 जीबी फिजिकल रैम और 4 जीबी वर्चुअल मौजूद होगी। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 640 जीबी स्टोरेज मिलेगी, जिसमें 512 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।

22GB रैम और 640GB वाली जबरदस्त स्टोरेज के साथ आएगा Lenovo Legion Y90! स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Y90 में डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम मिलेगा
  • लेनोवो लीज़न वाई90 में 6 बटन गेमिंग के लिए मौजूद होंगे
  • फोन में मिलेगा 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Lenovo Legion Y90 कंपनी का आगामी गेमिंग स्मार्टफोन होगा, जो कि हाल ही में कंपनी द्वारा ऑफिशियल टीज़र वीडियो के जरिए टीज़ किया गया था। चीनी टेक कंपनी ने फिलहाल फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, फोन के फुल स्पेसिफिकेशन कथित रूप से लीक हो गए है। कथित लीक चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर सामने आई है, जिसके मुताबिक आगामी गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें 22 जीबी रैम और 640 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
 

Lenovo Legion Y90 specifications (expected)

टिप्सटर Panda is Bald द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, Lenovo Legion Y90 स्मार्टफोन में 6.92 इंच E4 Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। कहा जा रहा है कि फोन के डिस्प्ले में 720 हर्ट्ज़ रिस्पॉन्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। इसके अलावा, Lenovo इस गेमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दे सकता है।

जैसे कि हमने बताया लीज़न वाई90 गेमिंग स्मार्टफोन में 22 जीबी रैम मिल सकती है, जिसमें 18 जीबी फिजिकल रैम और 4 जीबी वर्चुअल मौजूद होगी। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 640 जीबी स्टोरेज मिलेगी, जिसमें 512 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी। फोन की बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि यह 5,600 एमएएच की होगी, जिसके साथ 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64A प्राइमरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 44 मेगापिक्सल का GH1 कैमरा मौजूद होगा।

टिप्सटर ने खुलासा किय है कि Lenovo Legion Y90 फोन में गेमिंग फीचर्स मौजूद होंगे। इसमें हैप्टिक फीडबैक के लिए dual X-axis मोटर्स मौजूद होंगी। कूलिंग के लिए इसमें डुअल-फैन्स के साथ Frost Blade 3.0 कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा, गेमिंग स्मार्टफोन 6 बटन गेमिंग के लिए मौजूद होंगे। फोन का डायमेंशन 176x78.8x10.5 mm और भार 268 ग्राम होगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »