Lenovo Legion Y90 गेमिंग फोन 28 फरवरी को होगा लॉन्च, Legion Y700 गेमिंग टैबलेट भी आएगा

Lenovo Legion Y90 गेमिंग स्मार्टफोन को चीन में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान कंपनी ने अपन चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए किया है।

Lenovo Legion Y90 गेमिंग फोन 28 फरवरी को होगा लॉन्च, Legion Y700 गेमिंग टैबलेट भी आएगा
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Y90 में मिलेगा 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • फोन में 16GB की रैम और 512GB स्टोरेज मिल सकती है
  • लेनोवो लीज़न वाई90 की बैटरी 5,600mAh की हो सकती है
विज्ञापन
Lenovo Legion Y90 गेमिंग स्मार्टफोन को चीन में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान कंपनी ने अपन चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए किया है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोन से संबंधित कई लीक सामने आ चुकी है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिल चुकी है। हाल ही में फोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, जिससे संकेत मिला था कि फोन में 6.9 इंच का पुल-एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले मिलेगा और यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। Lenovo ने हाल ही में Lenovo Legion Y700 गेमिंग टैबलेट को और उसके स्पेसिफिकेशन को टीज़ किया था।

वीबो पर शेयर की गई तस्वीर में Lenovo ने सटिक रूप से जानकारी प्रदान नहीं की है, लेकिन इससे संकेत मिलते हैं कि Lenovo Legion Y90 स्मार्टफोन 28 फरवरी को 7pm CST (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे) लॉन्च होगा। तस्वीर में Lenovo Legion का लोगो देखा जा सकता है, जिसमें स्मार्टफोन की तस्वीर भी देखी जा सकती है। लेनोवो ने गेमिंग स्मार्टफोन के डिज़ाइन को हाल ही में एक वीडियो में टीज़ किया था। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जो कि फोन के बीचोबीच स्थित होगा।
 

Lenovo Legion Y90 specifications (rumoured)

Lenovo Legion Y90 को लेकर कहा गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा। स्मार्टफोन में 6.92 इंच full-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। कहा जा रहा है कि फोन क्वालकॉम चिपसेट से लैस होगा, जो कि Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है, इसके साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 44 मेगापिक्सल का GH1 कैमरा मौजूद होगा। फोन में 5जी, 4जी एलटीई, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,600 एमएएच की बैटरी के साथ 68 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

इस के साथ Lenovo ने Lenovo Legion Y700 गेमिंग टैबलेट की एक वीडियो भी शेयर की है। कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट 8.8 इंच स्क्रीन, सिंगल रियर कैमरा और 6,550 एमएएच की बैटरी व 45 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। फुल चार्ज टैबले 6 घंटे तक का गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा। वीडियो से यह भी संकेत मिलते हैं कि लेनोवो लीज़न वाई700 गेमिंग टैबलेट में डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मिलेगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »