• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lenovo K8 Plus में हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

Lenovo K8 Plus में हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो के8 प्लस में एक 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। एक 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।

Lenovo K8 Plus में हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 प्लस की कीमत 10,999 रुपये है
  • लेनोवो के8 प्लस में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
विज्ञापन
लेनोवो ने पिछले महीने ही लेनोवो के8 नोट लॉन्च किया था और अब भारत में बुधवार को कंपनी ने के8 प्लस भारत में लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में के8 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Lenovo K8 Plus से पर्दा उठाया गया। स्मार्टफोन की ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, 4000 एमएएच बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव। लेनोवो के8 प्लस में बांयीं तरफ़ एक अलग म्यूज़िक बटन है, जिससे म्यूज़िक प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा बटन को देर तक दबाने से कैमरा, फ्लैशलाइट, एक ऐप या स्क्रीनशॉट को भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। डॉल्बी एटमॉस ऐप के जरिए स्पीकर और हेडफोन की ऑडियो परफॉर्मेंस को एडजस्ट कर सकते हैं।


इसके साथ ही कंपनी ने लगभग समान फ़ीचर वाला लेनोवो के8 भी लॉन्च किया। लेकिन अभी कंपनी ने इसकी कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। पर इस फोन को ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

लेनोवो के8 प्लस की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर
लेनोवो के8 स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है। फोन फाइन गोल्ड और वेनम ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बिक्री 7 सितंबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो 7 और 8 सिंतबर को फ्लिपकार्ट फैशन पर 15 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट, 5000 रुपये तक की बायबैक गारंटी, 500 रुपये की कीमत में मोटो पल्स हेडफोन, और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 10,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा 399 रुपये (99 रुपये प्राइम के साथ) के रीचार्ज पर 30 जीबी अतिरिक्त रिलायंस जियो डेटा भी मिलेगा। छूट के साथ 1,199 रुपये की कीमत में 5वाट का ब्लूटथ स्पीकर खरीदा जा सकता है।
 
lenovo

लेनोवो के8 प्लस  के स्पेसिफिकेशन
लेनोवो के8 प्लस में एक 5.2 इंच  (1080x1920 पिक्सल्स ) फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन डेनसिटी 424 पीपीआई है। एक 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। 4 जीबी रैम वेरिएंट को कंपनी ने लेनोवो के8 प्लस हॉलीडे एडिशन नाम दिया है जिसे दीवाली के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा।

हैंडसेट के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। जब डेप्थ मोड पर स्विच करते हैं तो दूसरे सेंसर का इस्तेमाल सब्जेक्ट और बैकग्राउंड की दूरी कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। रियल टाइम में अपर्चर को भी एडजस्ट किया जा सकता है। फोन मेटल बॉडी का बना है और इसके रियर पर डुअल कैमरा व फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।बेहतर सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, 84-डिग्री वाइड एंगल लेंस और एक 'पार्टी' फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

सॉफ्टवेयर की बात करें फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जो करीब एंड्रॉयड स्टॉक  जैसा ही अहसास देता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो के8 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होंगे। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।
 
lenovo

लेनोवो के8 स्पेसिफिकेशन
लेनोवो के8 में 5.2 इंच एचडी आईपीएस  (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर है। यह फोन प्रीमियम मेटल डिज़ाइन से लैस है। यह फोन डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ आता है।

फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जबकि पार्टी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है जिसके 48 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। यह फोन भी स्टॉक एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Stock Android
  • कमियां
  • HDR mode isn't very useful
  • Feels bulky
  • Camera lags in depth mode
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी25
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »