Lenovo K8 Note लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी

लेनोवो इंडिया ने बुधवार को अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन लेनोवो के8 नोट लॉन्च किया। यह लेनोवो ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो दो रियर कैमरे के साथ आता है। दरअसल, फोन के नाम और टीज़र में इस्तेमाल किए गए ‘8’ का इशारा डुअल रियर कैमरे की ही ओर था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2017 13:20 IST
ख़ास बातें
  • दो रियर कैमरे वाले लेनोवो के8 नोट के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए
  • लेनोवो के8 नोट की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है
  • यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
लेनोवो इंडिया ने बुधवार को अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन लेनोवो के8 नोट लॉन्च किया। यह लेनोवो ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो दो रियर कैमरे के साथ आता है। दरअसल, फोन के नाम और टीज़र में इस्तेमाल किए गए ‘8’ का इशारा डुअल रियर कैमरे की ही ओर था।

Lenovo K8 Note की एक और अहम खासियत फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश का मौज़ूद होना है। इसके अलावा यह स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने वाला पहला लेनोवो फोन है। याद रहे कि कुछ दिन पहले ही गैजेट्स 360 ने आपको जानकारी दी थी कि लेनोवो ने वाइब प्योर यूआई को बंद करने का फैसला किया है। ज़्यादा बेहतर परफॉर्मेंस और नियमित अपडेट की उम्मीद से कंपनी ने स्टॉक एंड्रॉयड पर जाने का फैसला किया है। स्मार्टफोन की बॉडी मेटल और पॉलीकार्बोनेट से बनी है। दावा किया गया है कि लेनोवो के8 नोट पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।
 

Lenovo K8 Note की भारत में कीमत और उपलब्धता

लेनोवो के8 नोट की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होगी और यह भारत में 18 अगस्त से अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। भारत में इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शुरुआती वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। महंगा वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा। इस हैंडसेट को फाइन गोल्ड और वेनम ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Lenovo K8 Note के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम लेनोवो के8 नोट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक एमटी6797 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर के साथ आपके पास चुनने के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होगा।

अब बात Lenovo K8 Note के सबसे अहम फीचर रियर कैमरा सेटअप की। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेंसर की मदद से बोकेह इफेक्ट आता है। रियर कैमरे के साथ डुअल-एलईडी सीसीटी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। लेनोवो के8 नोट के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

लेनोवो के8 नोट के दोनों वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और  3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। रिटेल बॉक्स में आपको 15 वॉट का रैपिड चार्जर भी मिलेगा। बैटरी 24.7 घंटे तक का टॉक टाइम और 378 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Advertisement

लेनोवो के8 नोट का डाइमेंशन 154.5x75.9x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा जिसे रियर कैमरे के नीचे जगह मिली है। कंपनी ने बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए डॉल्बी एटमस तकनीक देने की बात कही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android Nougat
  • Solid build quality
  • Dedicated slots for SIM and MicroSD cards
  • Customisable Music Key
  • TheaterMax VR support
  • Bad
  • Gets warm quickly
  • Poor low-light camera performance
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स23

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  2. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  3. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  4. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
  5. भारत को बड़ी उपलब्धि, ISRO ने पूरे किए गगनयान के 3 टेस्ट, लैंडिग पर समुद्र में भी नहीं डूबेंगे अंतरिक्षयात्री
  6. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
  7. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
  10. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.