Lenovo K8 Note एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा, वाइब प्योर यूआई की हो गई छुट्टी

लेनोवो ने अपने वाइब प्योर यूज़र इंटरफेस को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि भविष्य में वह एंड्रॉयड पर आधारित यूज़र इंटरफेस वाइब प्योर को पूरी तरह से बंद कर देगी।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 4 अगस्त 2017 10:52 IST
लेनोवो ने अपने वाइब प्योर यूज़र इंटरफेस को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि भविष्य में वह एंड्रॉयड पर आधारित यूज़र इंटरफेस वाइब प्योर को पूरी तरह से बंद कर देगी। बता दें कि लेनोवो के सभी एंड्रॉयड फोन इस यूज़र इंटरफेस के साथ आते हैं। कंपनी अब स्टॉक एंड्रॉयड का इस्तेमाल करेगी और Lenovo K8 Note पहला स्मार्टफोन होगा जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। लेनोवो एमबीजी इंडिया के प्रोडक्ट मार्केटिंग के प्रमुख अनुज शर्मा ने यह जानकारी गैजेट्स 360 को दी है।

अनुज शर्मा ने गैजेट्स 360 को बताया, "पिछले 11 महीनों में हमने सॉफ्टवेयर को लेकर बहुत सोच-विचार किया। इस दौरान हम कंज़्यूमर से संपर्क में रहे और यह जानने की कोशिश की कि उन्हें क्या चाहिए। एक खास किस्म का ट्रेंड देखने को मिला। इसलिए हमने अपने फोन से वाइब प्योर यूआई को हटाने का फैसला किया है। अब आपको स्टॉक एंड्रॉयड मिलेगा जिसकी मांग ग्राहक कर रहे थे।"

मोटोरोला फोन की तरह लेनोवो के हैंडसेट भी कुछ सॉफ्टवेयर फीचर के साथ आएंगे, जैसे कि डॉल्बी एटमस जो कई सालों से लेनोवो के फोन का हिस्सा रहा है। इसके अलावा थिएटर मैक्स भी एक और खास फीचर है। इनके अलावा पहले से इंस्टॉल ऐप की संख्या कम हो जाएगी। इसकी जगह स्टॉक एंड्रॉयड ले लेगा।

उन्होंने आगे कहा, "अब वाइब यूआई की कहानी खत्म है। भविष्य के लेनोवो हैंडसेट में पूरी तरह से स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलेगा। बिजनेस को देखते हुए यह बहुत बड़ा बदलाव होगा।"

बता दें कि लेनोवो ने भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 2013 में शुरू की थी। कंपनी के एंड्रॉयड स्मार्टफोन वाइब यूआई पर चलते थे। पिछले साल Lenovo K6 Power के लॉन्च के साथ इस यूआई को वाइब प्योर यूआई का नाम दे दिया गया। कंपनी अनचाहे ऐप की संख्या कम करने के लिए वाइब प्योर यूआई लाई थी। एक बार फिर ग्राहकों की मांग सुनते हुए स्टॉक एंड्रॉयड की ओर कदम बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने इस प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि  कस्टम बदलाव स्टॉक एंड्रॉयड की तुलना में ज़्यादा रीसोर्स की खपत करते हैं।
Advertisement

शर्मा ने आगे बताया, "बदलाव की प्रक्रिया लंबी थी। क्योंकि लेनोवो को उन सभी मार्केट में सामंजस्य बिठाना पड़ा जहां पर वह एंड्रॉयड फोन बेचती है। अब चीन का उदाहरण ले लीजिए, यहां कस्टम यूआई की तुलना में एंड्रॉयड बहुत लोकप्रिय नहीं है। लेकिन बदलाव के फैसले पर लेनोवो टिकी रही। भारतीय मार्केट में स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव ज़्यादा पसंद किया जाता है।"

स्टॉक एंड्रॉयड से एक बड़ा फायदा यह भी है कि लेनोवो के8 नोट को हर हाल में एंड्रॉयड ओ का अपडेट मिलेगा। कंपनी ने कहा कि गूगल द्वारा नए ओएस को उपलब्ध कराए जाने के बाद अपडेट दिया जाएगा। शर्मा ने इस बारे में कहा, "स्टॉक एंड्रॉयड का मतलब यह भी है कि अगले एंड्रॉयड ओएस पर अपग्रेड करना आसान होगा। इस कारण से लंबे वक्त तक सपोर्ट देना भी आसान होता है।"
Advertisement

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि इस साल के-सीरीज़ के अंदर लॉन्च होने वाले सभी हैंडसेट को एंड्रॉयड ओ अपडेट मिलेगा। हालांकि, अपडेट मिलने के वक्त में फर्क हो सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android Nougat
  • Solid build quality
  • Dedicated slots for SIM and MicroSD cards
  • Customisable Music Key
  • TheaterMax VR support
  • Bad
  • Gets warm quickly
  • Poor low-light camera performance
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स23

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Android, Vibe Pure UI, Lenovo K8 Note
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  4. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  5. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  6. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  7. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  8. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  9. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  10. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.